Is It''s Offical! गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋतिक,यूजर्स बोले- ''बाप- बेटी की जोड़ी''

4/6/2022 8:50:04 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर  ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इंडस्ट्री में खूब धमाल मचा रहे हैं। सुजैन खान से तलाक के सालों बाद ऋतिक को एक बार फिर से प्यार मिल गया है। इस बार ऋतिक रोशन का दिल म्यूजीशियन सबा आजाद  के लिए धड़का है। ऋतिक को अक्सर 17 साल छोटी एक्ट्रेस और म्यूजीशियन सबा आजाद के साथ पब्लिक प्लेस र स्पाॅट किया जाता है। भले ही दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई स्टेटमेंट नहीं लेकिन कई बार खबरें भी आ चुकी हैं कि ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं अब ऐसा लग रहा है कि ऋतिक और सबा ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक बनाने का फैसला कर लिया है। बढ़ती अटकलों के बीच, हाल ही में इस रयूमर्ड जोड़ी को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान ऋतिक व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम में हैंडसम दिखे। उन्होंने अपने लुक को एक कैप और स्नीकर्स से कंप्लीट किया था ता। साथ ही उन्होंने कमर पर जैकेट भी बांधी हुई थी।

PunjabKesari

वहीं सबा बैगी जींस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ ब्राउन कलर का क्रॉप टॉप पहने नजर आईं।  इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा, वह थी ऋतिक और सबा का रोमांटिक जेस्चर। ऋतिक ने सबा का हाथ कसकर थाम रखा था।

PunjabKesari

एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी के सामने दोनों ही बेहद सहज नजर आ रहे थे। इस दौरान सबा हंसती हुई नजर आ रही थीं। ऋतिक रोशन और सबा एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही अपनी कार में बैठकर चले गए।

PunjabKesari

PunjabKesari

इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यूजर्स ऋतिक रोशन को ट्रोल करने में जुट गए हैं। एक यूजर ने सबा आजाद को देखकर लिखा- 'छोटी बच्ची हो क्या।' वहीं दूसरे ने लिखा- 'बच्ची को लेकर घूम रहे हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'बच्ची लग रही है।' एक यूजर ने लिखा- 'मुझे लगा बेटी है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

ऋतिक और सबा को पहले भी कई बार एकसाथ देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक्टिविटीज से लोगों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। कुछ दिन पहले सबा ऋतिक के परिवार के साथ लंच करती हुई भी नजर आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही उनकी नई फिल्म फाइटर में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News