39 की उम्र दादी बनने वालीं ऋतिक रोशन की ये हीरोइन हैं बेहद खूबसूरत,कभी उड़ीं थी एक्टर संग अफेयर की खबरें

5/22/2021 2:08:04 PM

मुंबई: बी-टाउन इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अपने करियर की वजह से कई हसीनाएं शादी नहीं करती हैं। वहीं कुछ हसीनाएं ऐसी भी होती हैं जो करियर बनाने के लंबे समय बाद शादी रचाती हैं। किसी ने 30 के बाद तो किसी ने 40 के बाद भी शादी रचाई ।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो 39 की उम्र में दादी भी बन गईं थी। जी, हां ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'काइट्स' में नजर आ चुकीं बार्बरा मोरी हैं। दरअसल बार्बरा 1996 में Sergio Mayer के साथ रिलेशनशिप में थीं,जिसे उनका एक बेटा Sergio Mayer Mori भी है। Sergio Mayer Mori का जन्म 1998 में हुआ था।

वहीं अब उनके बेटे  Sergio Mayer Mori की एक बेटी है जिसका नाम मिला मेयर है। बार्बरा महज 39 वर्ष की उम्र में ही दादी बन गईं थीं। इस वक्त बार्बरा 43 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। उनका इंस्टा उनकी बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीरों से भरा पड़ा है। 

बार्बरा ने साल 2016 में बास्केटबॉल खिलाड़ी केनेथ रे सिगमैन से शादी की थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही उनका तलाक हो गया था।

बार्बरा ने फिल्म काइट्स से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनके साथ कंगना रनौत थी। फिल्म ने चाहे बाॅलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था पर उनके और ऋतिक के अफेयर्स की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

इस फिल्म के बाग वह किसी और बाॅलीवुड फिल्म में नजर नहीं आईं।वह 'माई ब्रदर्स वाइफ', 'इनसिग्निफिकेंट थिंग्स', जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma