रितिक रोशन ने बढ़ाया पपराजी के लिए मदद का हाथ, फोटोग्राफर्स ने कहा धन्यवाद!

4/17/2020 12:05:11 PM

नई दिल्ली। महामारी से समूचे देश में ठहराव आ जाने से, ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी आजीविका प्रभावित हुई है। इस तरह की चिंताजनक स्थिति में, रितिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इस बार फिर से आगे बढ़कर बॉलीवुड के उन पपराजी प्रोफेशनल्स का आर्थिक रूप से समर्थन किया है जो लॉकडाउन का खामियाजा भुगत रहे हैं।

 

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर्स ने कोरोनो वायरस महामारी के बीच फोटोग्राफरों की मदद करने के लिए रितिक को धन्यवाद दिया है। इससे पहले, रितिक ने सिने और टीवी कलाकारों एवं उनके परिवारों का भी समर्थन किया था, जो फिल्मों और टीवी धारावाहिकों की शूटिंग के बंद हो जाने के कारण सबसे मुश्किल हालातों से गुजर रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

पहले भी मदद कर चके हैं रितिक
यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता ने चिंता दिखाते हुए लोगों की सहायता के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। समय-समय पर, रितिक ने आवश्यक प्रयास लेते हुए समर्थन और फंड्स के साथ मदद की है, जिसका उद्देश्य बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों के लिए N95 और FFP3 मास्क की व्यवस्था करके राष्ट्र के लोगों की सहायता करना है। इसके साथ ही अभिनेता ने जरूरतमंद लोगों के लिए 1.2 लाख से अधिक पौष्टिक भोजन की सुविधा भी प्रदान की है।

 

PunjabKesari

 

देश के लोगों के लिए मददगार रितिक का ये कदम
रितिक का यह कदम निश्चित रूप से हमारे देश के लोगों के लिए मददगार रहा है। यही वजह है कि रितिक रोशन को अपने प्रशंसकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है और वह सही मायनों में कई लोगों के लिए एक रोल मॉडल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News