ऋतिक रोशन के नाना का 92 साल की उम्र में निधन, कुछ दिन पहले ही शेयर की थी तस्वीर

8/7/2019 11:49:24 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के नाना और फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि वो लंबे समय से बीमार थे। 

इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट अक्षय राठी ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'प्रख्यात फिल्ममेकर जे ओम प्रकाश का आज सुबह निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार के इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।'

बता दें कि ऋतिक रोशन अपने नाना के काफी करीब थे। हाल में 'सुपर 30' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि उनके नाना सुपर टीचर हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने नाना के साथ तस्वीर भी शेयर की थी। ऋतिक और उनके परिवार के लिए ये बहुत ही बुरा वक्त है, उन्होंने अपने सबसे करीबी और प्रिय शख्स को खो दिया। 

फिल्मों की बात करें तो ओम प्रकाश हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने निर्देशक, प्रोड्यूसर थे। जे ओमप्रकाश की पहली फिल्म 'आप की कसम थी'। जिसमें लीड रोल में राजेश खन्ना और एक्ट्रेस मुमताज थी। जे ओमप्रकाश ने कई पंजाबी फिल्में भी बनाई है जिसमें 'आसरा प्यारा दा' को काफी वाह वाही मिली थी। 

 

Neha