कोरोना संकट: ऋतिक रोशन ने दिया 11 लाख का डोनेशन,विल स्मिथ और कई हाॅलीवुड स्टार्स संग जुटे 27 करोड़ रुपए
5/3/2021 2:31:44 PM

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर की जंग में बी-टाउऩ स्टार्स भी मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। हर कोई अपनी-अपनी तरह से मदद देनी शुरू कर दी है। अब मददगार बनने की लिस्ट में एक्टर ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है। COVID-19 के संकट को देखते हुए 15 हजार डॉलर लगभग 11 लाख रुपए की सहायता राशि डोनेट की। ऋतिक के अलावा इस डोनेशन में कई हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए।
इस बात की जानकारी लेखक जय शेट्टी ने दी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि ऋतिक रोशन के साथ ही हॉलिवुड स्टार्स शॉन मेंडेस, विल स्मिथ, जेमी कर्न लिमा, ब्रेंडन बुर्चर्ड जैसे सेलेब्स ने कुल मिलाकर 3.68 मिलियन डॉलर (लगभग 27 करोड़ रुपए) की सहायता राशि डोनेट की।
शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए इन सभी का शुक्रिया अदा किया।
इससे पहले ही सलमान खान, अक्षय कुमार और सोनू सूद जैसे स्टार्सलगातार कोरोना से प्रभावित लोगों की मदद में लगे हुए हैं। सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ लंदन से 5 करोड़ रुपयए का फंड सोशल मीडिया के जरिए इकट्ठा किया था। इस फंड का इस्तेमाल ऑक्सीजन सप्लाई, कोविड केयर सेंटर और वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अडानी मामले की JPC जांच पर अड़ा विपक्ष, गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस समेत कई दलों का विरोध प्रदर्शन

Recommended News

मुशर्रफ की तालिबान समर्थक अफगान नीति पाकिस्तान के लिए दोधारी तलवार हुई साबित

अमेरिका ने चीन का निगरानी गुब्बारा मार गिराया, मलबा बरामद करने के लिए अभियान जारी

भूकंप ने मचाई तबाही, तुर्की और सीरिया में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत...जमींदोज हुईं इमारतें

OMG! जलती चिता से पुलिस ने उठाया युवक का शव, हैरान कर देने वाला था मंजर