घर से बाहर आकर फैंस के साथ ऋतिक ने मनाया बर्थडे, सामने आईं तस्वीरें

1/11/2019 11:47:15 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन को ऋतिक ने अपने फैंस और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। गुरुवार को ऋतिक को बर्थडे की बधाई देने के लिए फैंस की भीड़ उनके अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे गए थे। हाल ही में अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वहीं ऋतिक ने फैंस का अभिवादन करने के लिए घर से बाहर आकर फैंस से साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान ऋतिक ने फैंस से साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं। 

मुंबई में दी बॉलीवुड स्टार्स को पार्टी 

ऋतिक ने मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट में अपनी बर्थडे पार्टी का आयोजन किया।

इस पार्टी में सोनाली बेंद्रे, कनिका कपूर और मीरा राजपूत सहित बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही सुपर 30 में नजर आएंगे। 

 

Neha