कंगना के प्यार में पड़कर विवादों में आए ऋतिक रोशन, जानें कुछ रोचक बातें

1/9/2019 6:06:15 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन कल अपना 45वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। ऋतिक का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ। ऋतिक ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार से' की थी। फिल्म में उनके ऑपोजिट अमीशा पटेल थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। अपनी फिल्मों के अलावा ऋतिक अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। ऋतिक-कंगना के विवाद को तो हर कोई जानता है। आज हम हम आपको बता रहे हैं कि आखिर, ऋतिक और कंगना का ये विवाद कैसे शुरू हुआ था।

एक समय कंगना और ऋतिक रोशनका कथित अफेयर था। फिल्म क्रिश-3 में दोनों साथ नजर आए थे लेकिन दोनों की लीक हुईं कुछ तस्वीरों ने इनके रिश्तों में दरार डाल दी। लीक हुई तस्वीरें  4 दिसंबर 2010 को अर्जुन रामपाल के घर पर हुई एक पार्टी की बताई जाती हैं। इस पार्टी में ऋतिक अपनी वाइफ सुजैन के साथ पहुंचे थे। इसी पार्टी में कंगना मेहमान थीं।

कहा जाता है कि सुजैन पार्टी से बच्चों को साथ लेकर जल्दी घर चली गई थीं। वहीं ऋतिक देर रात तक पार्टी में रहे। इस दौरान वे कंगना के साथ इंटीमेट हुए। जब इसके बारे में सुजैन को पता चला तो दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई और इसका नतीजा दोनों के तलाक के रूप में सामने आया ।

 

ऋतिक और कंगना का विवाद पब्लिकली तब सामने आया, जब कंगना ने ऋतिक को अपना सिली एक्स तक कह दिया था। दरअसल, कंगना उस समय फिल्म क्र्रिश 3 कर रहीं थीं। लेकिन खबर आईं कि ऋतिक ने अपने पावर के दम से कंगना को इस फिल्म से निकलवा दिया। जब कंगना से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऋतिक को अपना सिली एक्स कहा। इसके बाद ऋतिक ने इस पर आपत्त‍ि ली और दोनों का विवाद बढ़ गया। 

दोनों के बीच ई-मेल युद्ध

ऋतिक के वकीलों का दावा था कि कंगना और ऋतिक की मुलाकात 24 मई 2014 को करण जौहर की एक पार्टी में हुई थी, वहां कंगना ऋतिक के पास आईं और उनका ये कहते हुए शुक्रिया अदा किया कि 'क्वीन' में उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए जो मेल उन्होंने भेजा है वो उसकी आभारी हैं। इस पर ऋतिक ने कंगना को बताया कि ये उनकी ई-मेल आईडी नहीं है जिसके बाद ऋतिक ने उन्हें अपनी ई-मेल आईडी दी जिसके बाद कंगना ने ई-मेल्स की झड़ी लगा दी।

कंगना को बॉलीवुड का सपोर्ट

कंगना ऋतिक के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई में मजबूती से खड़ी रहीं। इस दौरान उन्हें सोनम कपूर, विद्या बालन और रवीना टंडन जैसी कई एक्ट्रेसेस ने अपना समर्थन दिया। 

16 नवंबर 2016 को केस बंद

कंगना और ऋतिक के बीच करीब एक साल तक चली लड़ाई का अंत तब हुआ जब मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने केस बंद करने का फैसला लिया क्योंकि केस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंच रही थी। 
 

Smita Sharma