एक बार फिर चला रितिक रोशन का जादू, इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का मिला अवॉर्ड

3/30/2020 11:34:45 AM

नई दिल्ली। अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, रितिक रोशन (Hrithik Roshan) को हाल ही में फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एक अन्य सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से सम्मानित किया गया है। यह फिल्म गणितज्ञ और प्रोफेसर आनंद कुमार की कहानी पर आधारित है।


आनंद कुमार के किरदार में ढलते हुए और उनकी भावनाओं का सटीक प्रदर्शन करते हुए, रितिक को फिल्म में उनके अभिनय के लिए बेहद सराहा गया है।
 अवॉर्ड फंक्शन की स्पीच में रितिक ने अपना पुरस्कार पूरी टीम को समर्पित किया है, जो फिल्म बनाने में शामिल थी। 


रितिक ने पूरी टीम का किया शुक्रिया
एक वीडियो में, रितिक ने शेयर किया 'इस अद्भुत पुरस्कार के लिए जी का बहुत बहुत धन्यवाद। मैं इस पुरस्कार को 'सुपर 30' की पूरी टीम, विशेष रूप से मेरे निर्देशक को समर्पित करना चाहूंगा। मुझे लगता है कि एक अभिनेता पेंटिंग में सिर्फ एक रंग की तरह होता है। इसलिए मैं यह अपने सभी सह-कलाकारों को, पूरी टीम को और अपने कर्मचारियों को समर्पित करना चाहता हूं, जो यह सुनिश्चित करने में अथक प्रयास करते हैं कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकूं। इसलिए एक बार फिर आपको धन्यवाद देता हूं और आपका शुक्रिया कि आपने मुझे उन लोगों को धन्यवाद देने का मौका दिया जो सही मायने में इस पुरस्कार के हकदार हैं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।'

 

हमेशा क्वालिटी और एंटरटेनिंग कंटेंट देते हैं रितिक
रितिक हमेशा अपने उस खेल में सबसे आगे रहे हैं जब गुणात्मक के साथ-साथ मनोरंजक कंटेंट पेश करने की बात आती है। 'सुपर 30' में उनकी परफॉर्मेंस को उनके 2 दशक लंबे करियर में सर्वश्रेष्ठ में से एक माना जाता है। 

 

हर बार खुद को बेहतरीन एक्टर साबित करते हैं रितिक
अभिनेता अक्सर खुद को किरदार में सहजता से ढालने का कड़ा प्रयास करते हैं और यह पुरस्कार उनकी इसी कड़ी मेहनत का नतीजा है!
 ऐसा कुछ भी नहीं है जो यह अभिनेता नहीं कर सकता है और रितिक ने अपने करियर में कई बार यह साबित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News