एक्स पत्नी संग लंच डेट पर निकले ऋतिक, मिनी स्कर्ट में सुजैन का दिखा ग्लैमरस अवतार

5/19/2019 3:59:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन की तलाक के 4 साल बाद भी दोनों में काफी अच्छी बाॅन्डिंग है। अक्सर दोनों को साथ में स्पाॅट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर ऋतिक को एक्स वाइफ सुजैन और बच्चे रिहान और रिधान के साथ लंच डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान इनके साथ एक्ट्रेस गायत्री ओबेरॉय और उनके पति विकास ओबेरॉय भी थे।

 

 

लुक की बात करें तो इस समय सुजैन ने व्हाइट टॉप के साथ मिनी स्कर्ट पहनी हुई थी।

 

 

इस आउटफिट में सुजैन काफी हॉट लग रही थी। वहीं ऋतिक ने ब्लू टी-शर्ट के साथ जीन पहनी हुई थी। अगर बात करें एक्ट्रेस गायत्री की तो उन्होंने इस समय ब्लू टी-शर्ट के साथ जीन पहनी थी। 

 

 

बता दें कि ऋतिक और सुजैन ने साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

 

 

ऐसी खबरें भी आई थी कि हो सकता है दोनों फिर से शादी कर लें।

 

 

14 साल चले इस रिश्ते के टूटने की वजह सुजैन और अर्जुन रामपाल की नजदीकियां बताई गई हालांकि ये सभी खबरें महज अफवाहें निकलीं।

 


 

Konika