गर्लफ्रेंड सबा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, हाथों में हाथ डाले दिखी कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री

7/24/2022 11:25:15 AM

मुंबई. ऋतिक रोशन और सबा आजाद की जोड़ी काफी खूबसूरत है और दोनों इन दिनों अपनी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह कपल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहा है और अक्सर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। पिछले दिनों दोनों एक साथ वेकेशन पर गए थे। हालांकि बीती रात यह कपल मुंबई लौट आया है। वहां से लौटते वक्त दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ हाथ में हाथ डाले देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सबा-ऋतिक एक साथ परफेक्ट कपल गोल्स दे रहे हैं।

 

इस दौरान सबा व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ लैवेंडर ट्राउजर में कैजुअल दिख रही हैं। जबकि ऋतिक ब्लैक टी-शर्ट और ब्राउन पैंट के साथ ग्रे हुडी में नजर आ रहे हैं।

 

एक साथ दोनों का अंदाज देखते ही बन रहा है और दोनों एक दूजे के हाथों में हाथ डाल अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

 

काम की बात करें तो ऋतिक के पास कई दिलचस्प फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर विक्रम वेधा में पहली बार सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। यह फिल्म तमिल एक्शन थ्रिलर विक्रम वेधा की बॉलीवुड रीमेक है, जिसमें आर माधवन और विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 30 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा वह सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए भी दिखाई देंगे, जो अगले साल 28 सितंबर को स्क्रीन पर आएगी। वहीं सबा आजाद मिनिमम में दिखाई देंगी।

Content Writer

suman prajapati