फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती है ऋतिक की मां, पानी में पद्मासन की मुद्रा में बैठकर Aqua yoga करती दिखी 67 की पिंकी

6/21/2022 12:54:13 PM

मुंबई: आज 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सेलिब्रेट कर रही है। आम जनता से लेकर नेता और बी-टाउन स्टार्स इस दिन खूब योगा कर रहे हैं। बाॅलीवुड के हैंडसम हंक यानि सुपरस्टार ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी इस खास दिन अपने अंदाज में मनाया है।

ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन फिटनेस के मामले में अच्छे-अच्छों को मात देती हैं। 67 साल की पिंकी रोशन ने पानी में आसन लगाकर योगासन करती दिख रही हैं। उन्होंने एक वीडयो शेयर किया जिसमें वह पानी के अंदर पद्मासन की मुद्रा में बैठकर Aqua yoga करती दिख रही हैं।

इस मुद्रा में वह आंखें बंद करके पानी पर तैरती नजर आ रही हैं। उनके पीछे एक ट्रेनर भी मौजूद नजर आ रहा है। इसके अलावा भी पिंकी रोशन ने योग डे पर अलग-अलग योगासन वाले मुद्रा की ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं।

इस उम्र में भी पिंकी रोशन जिस जुनून के साथ खुद को फिट रखने के लिए जमकर मेहनत करती हैं वह वाकई कईयों के लिए प्रेरणा हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

 

वैसे ये पहली बार नहीं जब पिंकी रोशन अपने वीडियो से सबको हैरानी में डाल रही हों। पिंकी अक्सर अपने वर्कआउट, योग, एक्सरसाइज़ के ऐसे-ऐसे वीडियोज़ पोस्ट करती हैं जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाएं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan)

Content Writer

Smita Sharma