''शर्मनाक और घृणित'' गैंगरेप को बढ़ावा देने वाले अश्लील एड पर फूटा स्टार्स का गुस्सा,ऋचा चड्ढा बोलीं- क्या हर कोई रेप को मजाक..

6/6/2022 2:03:42 PM

मुंबई: अक्सर देखा जाता है कि  कई बार ऐसे एड बना दिए जाते हैं कि उसपर विवाद होना शुरू हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक परफ्यूम कंपनी के साथ भी हुआ। लोग इस परफ्यूम कंपनी के एड को विवादित बता रहे है।

 

इसे रेप को बढ़ावा देने वाला बताया जा रहा है। आम जनता ही नहीं बी-टाउन स्टार्स ने भी इस एड पर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर जैसे एक्टर्स ने विज्ञापन के बारे में अपनी राय रखी है।

PunjabKesari

 

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर इस विज्ञापन के बारे में कहा- 'शर्मनाक और घृणित। इस विज्ञापन को हरी झंडी दिखाने के लिए कितने स्तरों की मंजूरी लेनी पड़ी होगी कितने लोगों ने सोचा कि यह ठीक था? मुझे बहुत खुशी है कि कुछ लोगों को यह बुरा लगा और ये मुद्दा खड़ा किया गया है। इसपर सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए।'

PunjabKesari


फरहान अख्तर ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा-'इन बदबूदार बॉडी स्प्रे 'गैंगरेप' का इशारा देने वाले विज्ञापनों को सोचने, स्वीकृत करने और इसे बनाने के लिए अविश्वसनीय रूप से बेकार और विकृत दिमाग की जरुरत होती है!! शर्मनाक।'

PunjabKesari

ऋचा चड्ढा ने कहा- 'यह एड कोई दुर्घटना नहीं है। कोई भी विज्ञापन एक एड को बनाने के लिए इसे कई स्तरों से गुजरना पड़का है। क्रिएटिव, स्क्रिप्ट, एजेंसी, क्लाइंट, कास्टिंग और ना जाने क्या-क्या। क्या हर कोई सोचता है कि रेप एक मजाक है?'

 

PunjabKesari

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर गुस्सा जाहिर किया।उन्होंने लिखा-'इस विज्ञापन की संवेदनहीनता से हैरान हूं। इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम ये कैसे सोच सकती है कि इसे बनाना और दिखाना ठीक था? लोगों को बधाई कि उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और रेगुलेटरी बॉडीज को भी, जिन्होंने इस पर कार्रवाई की।'

ये है मामला

वलेयर्स शॉट परफ्यूम के दो एड पर बवाल मचा हुआ है। पहले एड में दिखाया गया कि एक कमरे में अचानक तीन लड़के आते हैं। उस कमरे में पहले से ही एक लड़का और एक लड़की बेड पर बैठे रहते हैं। तीनों लड़के के कमरे में आते ही लड़की सहम जाती है। उन तीनों में से एक लड़का बेड पर बैठे लड़के से पूछता है कि शॉट मारा है लगता है। इस बात से वहां मौजूद लड़की गुस्सा जाती है। तब लड़का जवाब देता है कि हां मारा है। इसके बाद वे लड़के कहते हैं कि अब हमारी बारी है। और एक लड़का आगे बढ़ता है और वहां रखे शॉट डियो को उठा लेता है। फिर वह लड़की राहत की सांस लेती है। 

वहीं दूसरे वीडियो में चार लड़के एक स्टोर में दिखाई देते हैं। वे स्टोर में उस जगह जाते हैं जहां परफ्यूम रखे होते हैं। वहां पहले से एक लड़की मौजूदा होती है। पूरे रैक पर शॉट डियो की एक ही शीशी रखी होती है। तभी लड़के बात करते हैं कि हम चार है और यहां सिर्फ एक है तो शॉट कौन लेगा। तभी लड़की पीछे मुड़ती है और वह उन लोगों की बातों से डरी हुई दिखाई देती है। लड़की के चेहरे पर गुस्सा भी दिखता है। उसे लगता है कि वे लोग उसके बारे में बात कर रहे थे लेकिन वे शॉट डियो को देख रहे होते थे। एड के ऑन एयर होते ही विवाद शुरू हो गया। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News