एक्स वाइफ और बच्चों के साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं ऋतिक

7/4/2017 10:52:17 AM

मुंबई: अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी पत्नी सुजैन खान से अलग हो चुके हैं।  लेकिन अब ऋतिक, सुजैन और अपने दोनों बेटों हरिहान और हृधान के साथ अमेरिका के ऑरलैंडो में फैमिली हॉलीडे मना रहे हैं।

अभिनेत्री सोनाली भी उनके साथ इस ट्रिप पर अपने बेटे रणवीर और उनके दोस्तों के साथ गई हैं। सोनाली ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

सुजैन और सोनाली दोनों ने इंस्टाग्राम पर इस वकेशन की कई तस्वीरों को शेयर किया है। इस ट्रिप में साल 2004 में आई फिल्म 'स्वदेश' की एक्ट्रेस गायत्री जोशी भी शामिल थीं। तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है कि सभी ने इस ट्रिप पर खूब मस्ती की।

बता दें कि ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म 'काबिल' में दिखे थे, जिसमें उन्होंने एक अंधे इंसान का किरदार निभाया था। सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं।