अफेयर्स की खबरों के बीच ऋतिक रोशन ने शेयर की सबा आजाद की तस्वीर, रयूमर्ड गर्लफ्रेंड के लिए लिखा खास मैसेज

2/26/2022 1:32:32 PM

मुंबई: बी-टाउन के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन इस समय एक्ट्रेस-सिंगर सबा आजाद  संग रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को मुंबई में डिनर डेट पर देखा गया। इसके अलावा ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें सबा नजर आईं जिसने दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को और हवा दी।

सभी ऋतिक रोशन के रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहते हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इस पर कुछ भी नहीं कहा। वहीं अब रिलेशनशिप की खबरों के बीच ऋतिक ने सबा की एक तस्वीर इंस्टा पर शेयर की जो एक बार फिर इस तरह की चर्चाओं को और हवा दे दी है। ऋतिक ने इंस्टा पर दो पोस्ट शेयर की उसमें सबा एक्टर  नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह के साथ दिख रही हैं।

यह उनके इलेक्ट्रो-फंक बैंड मैडबॉय/मिंक का है, जिनका शो शुक्रवार की रात पुणे में हुआ। इसमें सबा की परफॉर्मेंस थी।  सबा का हौंसला बढ़ाने के लिए ऋतिक ने ये पोस्ट शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा-'कमाल कर दो तुम लोग।'


 

17 साल छोटी सबा से शादी कर सकते हैं ऋतिक! 

कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ऋतिक अपने इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। दोनों ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहते हैं जिससे एक दूसरे को समझ सकें।  रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया है कि दोनों कलाकार एक साथ खुश हैं और फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जैसा रिश्ता चाहते हैं।

ऋतिक और सबा की शादी केवल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगीं। ऋतिक जल्दी नहीं चाहते। वह धीरे-धीरे अपने रिश्ते को दूसरे स्तर पर ले जाने के लिए अपना समय लेगा, लेकिन उसके दिमाग में निश्चित रूप से शादी है। ऋतिक नहीं चाहते कि उनके रिश्ते पर मीडिया की रोशनी ना पड़े। 
 

Content Writer

Smita Sharma