रोशन परिवार की ये लड़की करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, ऋतिक रोशन हैं इनके भाई

11/4/2019 11:50:37 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  14 जनवरी 2000 में ऋतिक रोशन ने सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता राकेश रोशन ने डायरेक्ट किया था। अब खबरें आ रही हैं कि लगभग दो दशक यानी 20 साल बाद रोशन परिवार से एक और शख्स फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने के तैयार है। यह कोई और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन हैं। 

 

 गौरतलब है कि पश्मीना रोशन मशहूर संगीतकार और ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन की बेटी हैं। राजेश रोशन ने लगभग ऋतिक की सभी फिल्मों का म्यूजिक दिया है। 

 

इस 10 नवंबर को पश्मीना रोशन 24 साल की हो जाएंगी और सूत्रों के मुताबिक, पश्मीना के बड़े पापा राकेश रोशन और उनके पिता राजेश रोशन उन्हें लॉन्च नहीं करेंगे। हालांकि, एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ वह 2020 में डेब्यू करने जा रही हैं। ऋतिक रोशन के लिए पश्मीना बहुत प्यारी छोटी बहन है और इनकी रक्षा बंधन सेलिब्रेट करते हुए की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। 

खबरों के मुताबिक, पश्मीना का थिएटर से बहुत गहरा नाता है और उन्हें कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। वह साहित्य नाट्य एकेडमी और थिएटर डायरेक्टर नादिरा बब्बर के साथ भी काम कर चुकी हैं। 

 

 

Smita Sharma