तलाक के बाद पहली बार अकेले छुट्टियां मनाएंगे ऋतिक-सुजैन, ये है वजह

3/19/2018 12:35:58 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान के बीच तलाक के बाद भी काफी अच्छी कैमिस्ट्री है। जहां एक ओर दोनों की दोबारा शादी की खबरें छाई हुईं हैं। वहीं दूसरी ओर दोनों स्टार जल्द हॉलि‍डे पर जाने का प्लान भी बना रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक ये स्टार्स दोस्तों के साथ गोवा घूमने जा रहे हैं।  वैसे तलाक के बाद भी बच्चों के लिए दोनों को कई मौकों पर साथ आते देखा गया है। लेकिन ऐसा पहली बार है जब दोनों बच्चों के बिना हॉलिडे पर जाएंगे।

ये ट्रिप इसलिए भी खास है क्योंकि ये स्टार्स एक-दूसरे को टाइम देना चाहते हैं। बनारस में अपकमिंग फिल्म सुपर 30 का शूट पूरा करके लौटे ऋतिक रोशन 22 मार्च को सुजैन के साथ गोवा जाएंगे। 

डेक्कन क्रोनिकल की रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक सुजैन तलाक के चार साल बाद दोबारा शादी कर सकते हैं। दोनों का साल 2014 में तलाक हो गया था। हालांकि, इसके बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। ऋतिक और सुजैन एक दूसरे के साथ खूब समय बिताते हैं।

दोनों अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। वे नहीं चाहते की माता-पिता के अलगाव का उनपर गलत असर पड़े। यहीं वजह है कि दोनों फिर साथ आने की सोच रहे हैं।

ऋति‍क-कंगना कंट्रावर्सी पर भी सुजैन ने अपने एक्स हसबैंड का पूरा साथ दिया था। एक-दूसरे की फैमिली के साथ भी दोनों के रिश्ते काफी अच्छे हैं। 

Punjab Kesari