ऋतिक और कुणाल की मदद से रिक्शेवाले का बेटा पहुंचा लंदन, बैले डांसर बनकर भारत का नाम करेंगा रोशन

10/18/2020 12:33:52 PM

मुंबई. जब भी किसी को मदद की जरूरत पड़ी है बॉलीवुड स्टार्स ने इसके लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। रिक्शा चलाने वाले का बेटा लंदन के ‘इंग्लिश नेशनल बैले स्कूल’ में पहुंच गया है। यह संभव हो पाया एक्टर ऋतिक रोशन और कुणाल कपूर की मदद से। 20 साल का कमल सिंह बैले डांसर बनना चाहते है पर आर्थिक तंगी के कारण बाहर जाकर पढ़ाई करना उनके लिए आसान नही था। ऋतिक और कुणाल ने कमल के सपनों को उड़ान दी और उसे लंदन के ‘इंग्लिश नेशनल बैले स्कूल’ पहुंचाया।

PunjabKesari
दरअसल कमल ने 6 साल पहले रेमो डिसूजा की फिल्म ‘एबीसीडी’ देखने के बाद बैले डांसर बनने का सफर शुरू किया। पर सपने और हकीकत में फर्क होता है। इस सपने को पूरा करना इतना आसान नही था। कमल के पिता दिल्ली में ई-रिक्शा चलाते हैं। कमल को विदेश में डांस सीखने के लिए 7 लाख का रूपये की जरूरत थी जो उनके पिता के लिए जुटा पाना एक सपने जैसा था। जिसके बाद कमल के गुरू फर्नांडो अगलेरा जिससे वह बैले डांस सीखते थे उन्होंने सोशल मीडिया पर क्राउड फंडिंग कैंपेन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाया। इसी के जरिए कमल के हुनर और उसकी आर्थिक तंगी की खबर ऋतिक रोशन और कुनाल कपूर तक पहुंची। ऋतिक रोशन के प्रोडक्शन हाउस एचआरएक्स फिल्मस की तरफ से कमल को 3 लाख रूपयों की आर्थिक मदद दी गई है। वहीं एक्टर कुणाल कपूर ने भी कमल की तरफ आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया है। इन दोनों के कारण कमल का सपना साकार हो पाया। इस मदद के बाद लोग जमकर दोनों स्टार्स की तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें एक साल बाद कमल प्रोफेशनल बैले डांसर के तौर पर दुनिया में कदम रखेंगे और पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे।
 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News