छोटे बेटे रिदान के बर्थडे पर एक्स पत्नी सुजैन संग लंच पर पहुंचे ऋतिक रोशन, बच्चों संग बिताया क्वालिटी टाइम

5/2/2022 10:41:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में अपना 14 साल लंबी शादी को तोड़ा। कपल के तलाक की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया था। ऋतिक रोशन और सुजैन खान के दो बेटे रिहान और रिदान  हैं।  

PunjabKesari

दोनों ने भले ही तलाक ले लिया हो लेकिन एक डोर है, जिससे वह आज भी बंधे हुए हैं और वह हैं उनके बच्चे। अपने इन दोनों बच्चों के लिए कई बार आपस मिलता है। हाल ही में एक बार फिर इस एक्स कपल को दोनों बेटों के साथ स्पाॅट किया। मौका था ऋतिक-सुजैन के छोटे बेटे रिदान के बर्थडे का। 1 अप्रैल को रिदान का 12वां बर्थडे था। 

PunjabKesari

दोनों इसे सेलिब्रेट करने के लिए फैमिली लंच पर गए थे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लंच डेट के दौरान ऋतिक का कूल लुक देखने को मिला। ऋतिक ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम पैंट में दिखे। वहीं सुजैन व्हाइट एंड ब्लैक टाॅप और ब्लू जींस में स्टाइलिश दिखीं। सुजैन अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं तो वहीं ऋतिक उनके पीछे चल रहे थे।

PunjabKesari

देर रात को सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे रिदान के लिए एक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था। कैप्शन में सुजैन ने लिखा-'मेरे बर्थडे बॉय को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप ऐसे ही तरक्की करें और आगे बढ़ें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

गौरतलब है कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी लेकिन रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। अगल होने के बावजूद दोनों हमेशा अपने बच्चों के साथ खड़े नजर आते हैं। तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश अच्छे से कर रहे हैं और वह साथ में छुट्टियां बिताते हुए भी देखे जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऋतिक का नाम इन दिनों सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है। सबा और ऋतिक अक्सर साथ घूमते हुए देखे जाते हैं। वहीं सुजैन बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News