OMG से कैसे अलग है OMG 2, जानिए फिल्म के सीक्वल से जुड़ी दिलचस्प बातें

7/11/2023 4:43:30 PM

मुंबई। 28 सितंम्बर 2012 को रिलीज हुई उमेश शुक्ला की ओएमजी ने देशभर के लोगों को असलियत और अंधविश्वास से रूबरू करवाया था। ओएमजी में दर्शकों ने अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के अवतार में देखा था। फिल्म में एक नास्तिक की कहानी दिखाई गई थी, जो भगवान का विरोधी होता है।

फिल्म में परेश रावल ने कानी लालजी का रोल प्ले किया था। भूकंप के दौरान कानी की दुकान टूट जाती है, जिसके बाद वे गॉड ऑफएक्ट के तहत कोई मुआवजा नहीं मिलता। कानी को जब कुछ समझ नहीं आता तो वो भगवान पर कोर्ट केस कर देता है। भगवान और नास्तिक की इस लड़ाई में जीत भगवान की ही होती है।

‘OMG 2’  11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। अमित राई द्वारा निर्मित इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शंकर का रोल प्ले करने वाले हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम, अरुण गोविल नजर आएंगे। ओएमजी 2 में आस्तिक शख्स कांतिशरण की कहानी दिखाई जाएगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्म के टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि कांति शरण एक बहुत ही धार्मिक आदमी हैं। वह लगभग रोज ही ईश्वर की आराधना करता है, हालांकि उसे इस बात का अहसास नहीं है कि चुपचाप ही सही लेकिन महादेव भी उस पर अपनी कृपा बनाए हुए हैं।

इस बात से इतना पता चलता है कि इस बार हम एक भक्त और भगवान के रिश्ते से रूबरू होने वाले हैं। यह फिल्म लोगों के बताएगी कि भगवान कलयुग में भी अपने भक्तों की सुनते हैं। फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अब पूरी कहानी जानने के लिए फैंस को 11 अगस्त तक इंतजार करना होगा।

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi