भूत को भी फेल कर देगा ये इंसान, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

8/28/2018 5:16:32 PM

मुंबई: वैसे हम अक्सर भूतों के बारे फिल्मों या सीरियल में सुनते हैं। कहा जाता है कि भूत के पैर उलटे होते है और वे उलटा चलता है,लेकिन कभी इंसान के बारें में आपने ऐसी कोई बात नहीं सुनी होगी। आज हम आपकों ऐसे ही एक इंसान की कहानी बताने जा रहे है,जो  भूतों के जैसे चलता है।

 

 

 

किशोर मैक्सवेल डे नाम का यह शख्स लंदन का रहने वाला है और इसकी उम्र केवल 14 साल है। इस व्यक्ति का नाम इस कलाकारी के लिए गिनीज बुक में दर्ज हो चुका है। वो जिस तरह से पैर को घुमा लेते हैं, देखने वाले दंग रह जाते हैं।

 

 

उसका यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इसके पहले ये रिकार्ड मोसेस लैनहैम के बीच था लेकिन जब दोनों का मुकाबला करवाया गया तो  मैक्सवेल आगे निकल गए और रिकार्ड इनके नाम हो गया। वे अपने पैरों को 157 डिग्री तक मोड़ लेते हैं। 

 

 

बता दें कि मैक्सवेल ये सब आराम से कर लेते हैं। उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं होता। गिनीज बुक में नाम दर्ज होने के बाद वो बहुत खुश हैं और इसके लिए उन्होंने कई साल तक इंतजार किया है। लोग उनकी इस कला का दीवाने हैं। 

 

 

Neha