बिग बॉस 13ः 'हॉस्पिटल टास्क' कंटेस्टेंट के लिए साबित हुआ सबसे खराब दिन

10/3/2019 11:55:24 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'बिग बॉस 13' का तीसरा दिन बहुत पॉजिटिवनेस के साथ शुरू हुआ। कंटेस्टेंट ने इसकी शुरुआत मार्निग अलार्म म्यूजिक के साथ डांस करते हुए की।

 इसके बाद बिग बॉस ने सीजन का पहला टास्क अनाउंस किया। इस दौरान आरती सिंह बुरी तरह से टूट गई। लेकिन शहनाज से अपने साथी प्रतियोगी के साथ लड़ाई शुरू कर दी और एक नियम लागू कर दिया कि सभी हाउसमेट्स की चाय एक साथ बननी चाहिए न कि बार-बार बनानी चाहिए। यहां तक कि शहनाज को खाने की सामग्री बड़े पैमाने पर जल्दी-जल्दी खत्म होने की भी शिकायत की।
 
शो के अन्य सैगमेंट में बिग बॉस ने इस सीजन के पहले टास्क 'बिग बॉस हॉस्पिटल' की घोषणा की, जिसके एक पार्ट में हाउसमेट्स को दो टीमों में बांट दिया गया। टीम 'ए' में पेशेंट को और टीम 'बी' में कंटेस्टेंट को डॉक्टरों की जिम्मेदारियां सौंप दी गई। जिसके एक पार्ट में टीम 'ए' के कंटेस्टेंट को उनकी व्हीलचेयर से उठने के लिए मजबूर होना पड़ा।

टीम 'ए' ने इसके मैंबरों के लिए सिद्धार्थ शुक्ला, रशमी देसाई, आरती सिंह, सिद्धार्थ डे, असिम रियाज़ और कोइना मित्रा को, जबकि टीम 'बी' ने शहनाज़, महिरा, देवोलीना भट्टचारजी, शैफाली बग्गा, दलजीत कौर और पारस चाबरा को चुना। अबू मलिक जिसे हॉस्पिटल का डीन बनाया गया था, उसे अपने टास्क को मॉडरेट करना पड़ा। 

टास्क के दौरान हाउसमेट्स एम्बूलेंस सायरन की आवाज पर इक्ट्ठे हुए। टास्क के पहले डाक्टर पारस और देवोलीना ने अपने पेशेंट के रूप में सिद्धार्थ और असिम को चुना, जबकि शैफाली बग्गा और शहनाज गिल टास्क के दौरान आरती सिंह और रशमी देसाई को चैलेंज करने का फैसला किया।

 

शहनाज और शैफाली के ट्रीटमैंट में मरीजों को हानि पहुंचाने वाले प्रश्न शामिल थे और उन्होंने कुछ पर्सनल अटैक्स भी किए। टास्क के दौरान दोनों ने आरती को उसके साथी कंटेस्टेंट के रिलेशन के बारे में बोलने के लिए उकसाया। वहीं, आरती और रश्मी के टास्क को दौरान हाल-बेहाल हो गए। 

Smita Sharma