रोती मालकिन को गले लगाकर घोड़े ने यूं दिया दिलासा,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

9/25/2022 1:35:19 PM

मुंबई:  सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मालकिन और उसके पालतू जानवर के बीच के प्यार को देखा जा सकता है। अक्सर बेजुबां होते हुए भी जानवर अपनी हरकतों से आपके दुख और सुख को समझ लेते हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप एक उदास महिला को घोड़े के अस्तबल में बैठा देख सकते हैं।

वहीं उनके पास मौजूद घोड़ा उसे दिलासा देते हैं और महिला अपना सिर उन पर टिका लेती है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो घोड़े रोती हुई महिला को सांत्वना देते प्रतीत हो रहे हों। दुखी मालकिन को देखकर उसके घोड़ों ने गले लगाकर उसे ढांढस बधाया, जिसके बाद महिला फूट फूटकर रोने लगी। यह वीडियो काफी इमोशनल है, जो महिला और घोड़ों के बीच की बॉन्डिंग को दर्शा रहा है। 

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-'घोड़ा एक बहुत ही खास जानवर है जो मानवीय भावनाओं के प्रति बहुत संवेदनशील है। वीडियो में मालिक अपने पिता के खोने की कहानी बताता है। एक दिन वह अस्तबल में काम करने गई। उस समय सभी घोड़े उसके चारों ओर खड़े हो गए,उसे सहारा देने की कोशिश कर रहे थे।'


 

 

Content Writer

Smita Sharma