हनी सिंह के पिता ने बहू के साथ की घटिया हरकत! ससुर पर आरोप लगाते हुए शालिनी बोली-''जब कपड़े बदलती थीं तो कमरे घुस गलत तरीके से छूते थे''

8/6/2021 9:46:21 AM

मुंबई: फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह इन दिनों विवादों में छाए हुए हैं।इस बार हनी सिंह की मुश्किलें काफी बड़ी हैं क्यों कि उन पर  पत्नी शालिनी तलवार ने गंभीर आरोप लगाएं हैं। शालिनी ने हनी सिंह पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं कि इसे सुन हर कोई हैरान है। शालिनी के इन आरोपों के बाद कपल के 10 साल के रिश्ते पर सवाल उठ गए हैं। हनी सिंह की पत्नी के मुताबिकअपनी दस साल की शादी में उन्हें कई बार घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा है। शालिनी ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा,मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा के आरोप लगाए।

इतना ही नहीं शालिनी ने घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत 10 करोड़ रुपए के हर्जाने की भी मांग की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस केस में एक और चौंकाने वाला बयान सामने आया है। इस खुलासे ने तो हर किसी को सकते में डाल दिया है। दरअसल, शालिनी नेसिर्फ हनी सिंह पर ही नहीं बल्कि ससुर को लेकर भी बेहद बड़ा खुलासा किया है। शालिनी का आरोप है कि उनके ससुर उन्हें गलत तरीके से छूते थे।

उनके मुताबिक जब कपड़े बदलती थीं तो कभी-कभी उनके ससुर कमरे घुस जाता करते थे। इस दौरान वह उन्हें गलत तरीके से छूते थे। शालिनी  ने कहा एक बार उनके ससुर नशे की हालत में उनके कमरे में घुस आए थे तब वह कपड़े बदल रही थीं और उनके ससुर ने उनके सीने पर हाथ फिराया।

 

शादी के चंद दिनों बाद बिगड़े रिश्ते, हनीमून पर उठाया हाथ  

शालिनी के मुताबिक शादी के चंद दिनों बाद ही उनके रिश्ते के बिगड़ने की शुरुआत हो गई थी। जब वह हनीमून के लिए मॉरीशस गए थे तब उन्हें हनी सिंह का  व्यवहार बदला-बदला-बदला लगा। इस बारे में जब उन्होने हनी सिंह से सवाल किया तो वह बुरी तरह से गुस्सा हो गए थे। हनी सिंह ने शालिनी के बेड पर धक्का दे दिया था। जिसके बाद उन्हें थप्पड़ मारते हुए बोले थे मुझसे सवाल करेगी। 

शालिनी ने अपनी याचिका में हनी सिंह पर अन्य महिलाओं के साथ यौन संबंध के आरोप भी लगाए हैं।  शालिनी ने बताया है कि हनी सिंह एल्कोहल और ड्रग्स के एडिक्ट हैं। इतना ही नहीं हनी सिंह ने अपनी शादी की अंगूठी यह कहकर नहीं पहनते कि डायमंड उनके नसीब के लिए अच्छे नहीं हैं। हनी सिंह शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की वजह से भी शालिनी के साथ मारपीट कर चुके हैं। शालिनी ने हनी सिंह, उनके माता-पिता और छोटी बहन के खिलाफ दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट में ये मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद अदालत ने हनी सिंह को 25 दिन का वक्त देते हुए 28 अगस्त तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने 23 जनवरी साल 2011 में शादी की थी। हाल ही में दोनों की शादी को 10 साल पूरे हुए हैं। हांलाकि अपनी शादी की बात को हनी सिंह ने लगभग 3 साल तक छिपाकर रखा था। साल 2014 में हनी सिंह पहली बार उन्हें एक रिएलिटी शो में लेकर पहुंचे थे तब फैंस को पता चला था कि हनी सिंह शादीशुदा हैं।

Content Writer

Smita Sharma