IIFA 2022: स्टेज पर झूमते-झूमते एआर रहमान के पैरों में गिर पड़े यो यो हनी सिंह,बोले-''जिंदगी का अनमोल पल''

6/5/2022 8:45:04 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शंस में से एक आइफा अवॉर्ड्स का आगाज हो गया है। इस बार आइफा अवॉर्ड यूएई के शहर अबू धाबी में हो रहा है ऐसे में कई सेलेब्रिटीज यहां पहुंच गए हैं। आइफा के दौरान सभी बड़े कलाकार परफॉर्म कर रहे हैं। मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह भी आइफा अवॉर्ड में पहुंचे। जहां यो यो हनी सिंह ने स्टेज तोड़ प्रदर्शन कर हर किसी का दिल जीत लिया।

मगर इस दौरान सिंगर यो यो हनी सिंह का एक बेहद इमोशनल पल सोशल मीडिया पर सामने आया है। परफॉर्मेंस के दौरान यो यो हनी सिंह ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान के पैर छू लिए।

 

इस वीडियो में हनी सिंह आइफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करते हुए एआर रहमान के सामने आ जाते हैं। एआर रहमान को देखते ही हनी सिंह उनके पैरों में अपना सिर रख देते हैं।

हनी सिंह के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

हनी सिंह ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भी शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने लिखा-'एआर रहमान सर के साथ मेरी जिंदगी का अनमोल पल।

View this post on Instagram

A post shared by yyhs.india_ (@yyhs.india_)

यो यो हनी सिंह और गुरू रंधावा ने स्टेज पर एक साथ आकर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। आईफा 2022 के मंच पर सिंगर यो यो हनी सिंह के गानों पर लोग जमकर झूमते दिखे।

 

Content Writer

Smita Sharma