Pics: शादी के बंधन में बंधी सिंगर हनी सिंह की बहन, गुरुद्वारे में लिए लावां फेरे

1/25/2021 11:18:12 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की बहन स्नेहा शादी के बंधन में बंध गई हैं। बहन स्नेहा की शादी की तस्वीरें हनी सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। कपल की शादी सिक्ख रीति रिवाज से हुई।

स्नेहा ने निखिल शर्मा के साथ गुरुद्वारे में लिए लावां फेरे लिए। लुक की बात करें शादी में स्नेहा ने पिंक कलर का प्लाजो सूट पहना था,जिसमें वह बेहग खूबसूरत लग रही हैं।

लाल चूड़ा, माथे पर टीका, नथ और गले का नेकलेस स्नेहा के लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं उनके पति निखिल शर्मा के लुक की बात करें तो व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी जम रहे हैं।

हनी के लुक की बात करें तो सिंगर बहन की शादी में ब्लैक कुर्ते पजामे में नजर आया। उन्होंने अपने लुक को डिजाइन चादर और रेड पगड़ी से पूरा किया था।

हनी सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर कर हनी सिंह ने बहन को शादी बधाई दी है। शादी की कुछ तस्वीरें स्नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। 

बता दें कि कुछ दिन पहले हनी सिंह की बहन की सगाई हुई थी। इस सगाई में हनी सिंह के करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। 
 

Smita Sharma