Divorce: हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, सिंगर ने दी 1 करोड़ की एलिमनी

9/9/2022 8:07:33 AM

मुंबई: पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार का तला हो गया है। शालिनी तलवार ने पिछले साल दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर पर घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक अर्जी लगाई थी।

PunjabKesari

वहीं अब हनी सिंह और शालिनी का अब आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। खबरों की माने तो शालिनी ने हनी सिंह से तलाक के लिए 10 करोड़ रुपए गुज़ारा भत्ता की मांग की थी। मगर अब दोनों के बीच 1 करोड़ पर समझौता हुआ।

गुरुवार को दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक कोर्ट के फैमिली कोर्ट में हनी सिंह ने एलिमनी के तौर पर 1 करोड़ का चेक सील्ड लिफ़ाफ़े में शालिनी तलवार को सौंपा।बताया जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी जिसमें अगले प्रस्ताव पर सुनवाई होगी।

PunjabKesari

शालिनी ने 3 अगस्त को हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दाखिल की। उन्होंने आरोप लगाया था कि हिरदेश सिंह उर्फ हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की। इस शादी को उन्होंने दस साल दिए। मगर बदले में उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

PunjabKesari
 
अवैध संबंध के भी लगाए आरोप

 

इसके अलावा शालिनी तलवार ने ये भी आरोप लगाया था कि सिंगर इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने कई महिलाओं के साथ अवैध सेक्स संबंध बनाते हैं। उनके साथ पति ने जानवरों की तरह बर्ताव किया और अब वह उनसे अलग होना चाहती हैं। शालिनी ने 10 करोड़ रुपए का मुआवजा की मांग भी की थी।

 

PunjabKesari

हनी सिंह और शालिनी तलवार शादी से पहले काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और साल 2011 में उन्होंने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी रचा ली थी। साल 2014 में हनी सिंह ने अपनी पत्नी को पहली बार रिएलिटी शो इंडियाज़ रॉस्टार शो में इंट्रोड्यूस करवाया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News