एक और सेंसलैंस गाने के साथ यो यो हनी सिंह की वापसी, डबल मीनिंग हैं गाने के बोल

11/2/2019 6:27:16 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। अपकमिंग फिल्म 'पागलपंती' का नया गाना 'ठुमका' रिलीज हो गया है। यो यो हनी सिंह अपने ट्रेडमार्क पेप्पी बीट्स और डबल मीनिंग लिरिक्स के साथ वापस आ गए हैं। इस गाने में जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अरशद वारसी, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा हैं।

गाने को यो यो हनी सिंह ने ना सिर्फ गाया है, बल्कि लिखा और कंपोज भी किया है। गाने में कुछ भी नया नहीं है। दूसरे और गीतों की तरह, यह गीत भी रैपर के कई अन्य गीतों में से एक ही है। गाना एक्टर और एक्ट्रेस के साथ शुरू होता है और रैपर गाना गाते हुए कहते हैं, "सुनो सुनो इक स्टोरी, जिसमें यूपी की छोरी, लड़कियां पसंद मुझे देसी पर वो थी चिट्ठी गोरी।"

आगे गाने के लिरिक्स हैं, "तौबा उसकी कमर का नक्शा, मुझे चढ़ गया उसका चस्का, लगा बिजली का मुझे झटका, जब देखा मैंने उसका क्या? ठुम ठुम ठुमका।" और यह 2.05 मिनट लम्बे गाने की केवल शुरुआत है।

चूंकि गीत पेप्पी म्यूजिक और कैची लिरिक्स का मिक्सचर है, इसलिए यह निश्चित रूप से हिट होने वाला है।

पागलपंती के साथ, जॉन अब्राहम लम्बे अरसे के बाद कॉमेडी जेनर में वापस लौट रहे हैं। उन्हें आखिरी बार देशभक्ति फिल्म, 'बाटला हाउस' में देखा गया था। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था। ट्रेलर दिमाग का इस्तेमाल ना करने की वार्निंग के साथ शुरू होता है। इसके पहले लुक से, पागलपंती आपको अनीस बज्मी की पिछली सभी फिल्मों जैसे 'वेलकम', 'नो एंट्री' और 'वेलकम बैक' जैसी ही लगेगी।

 

टीम अब फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। गाने में नजर आने वाले एक्टर्स के अलावा, फिल्म में अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला भी हैं। अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित, 'पागलपंती' 22 नवंबर को स्क्रीन हिट करने के लिए स्लेटेड है।

Edited By

Akash sikarwar