कोर्ट की लताड़ के बाद तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए हनी सिंह, पत्‍नी ने लगाया है घरेलू हिंसा का आरोप

9/3/2021 1:21:51 PM

मुंबई. फेमस सिंगर और रैपर  यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने हाल ही में उन पर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण के आरोप लगाए हैं। 3 सितंबर को इस मामले में तीस हजारी कोर्ट में तीसरी सुनवाई थी जिसके चलते  हनी सिंह कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले दो सुनवाइयों में हनी सिंह कोर्ट में नहीं पहुंचे थे। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि आश्चर्य है, कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। आरोपी को सोचना चाहिए कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

बता दें कि मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा की याचिका दी है।


शालिनी का आरोप हैं कि हनी सिंह, उनके माता-पिता और छोटी बहन ने उनका शोषण किया है। 160 पन्नों की याचिका में शालिनी ने 10 साल पुराना हनीमून का एक ऐसा राज खोला है, जिसे आज तक कोई नहीं जानता था। शालिनी का आरोप है कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि हनी सिंह का दूसरी महिलओं के साथ शारीरिक संबंध हैं. शालिनी का कहना है कि किसी भी कंसर्ट या सिंगसिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी सिंह उनके साथ बुरी तरह मारपीट भी करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yo Yo Honey Singh FC (@yyhs.fanclub)

शालिनी ने कोर्ट में दी गई अपनी याचिका में ये बताया कि दोनों साथ स्कूल में पढ़ते थे, जहां दोनों का अफेयर शुरू हुआ। करीब 10 साल के प्यार के बाद 14 मार्च साल 2010 को दोनों के घर वालों की मर्जी से दोनों की सगाई हुई और फिर 23 जनवरी 2011 में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सरोजनी नगर के गुरुद्वारे में शादी कर ली।

 

 

Content Writer

Parminder Kaur