करियर से लेकर विवादों तक कुछ ऐसी है हनी सिंह की जिंदगी

8/13/2018 6:19:35 PM

मुंबई: पंजाबी सिंगर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) भारतीय रैपर, संगीत निर्माता हैं, गायक और फिल्म अभिनेता हैं। वे पहले एक रिकाॅर्डिंग आर्टिस्ट थे और बाद में भांगड़ा प्रोड्यूसर बन गए।

 

 

बाद में उन्हें बाॅलीवुड से ऑफर आने लगे और बाॅलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने संगीत दिया और मशहूर गानों को रैप किया और बाॅलीवुड के सबसे महंगे संगीत निर्माता बन गए। उनका सपना है कि वे एक दिन देश के लिए ग्रैमी अवार्ड जीत कर लाएं।

 

हनी सिंह का प्रारंभिक जीवन

हनी का जन्म एक सिख परिवार में होशियारपुर, पंजाब में हुआ था। उनका बचपन का नाम हिरदेश सिंह था। उन्होंने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी। बाद में उनका परिवार दिल्ली आ गया। 

 

हनी सिंह का करियर

वे इंग्लिश से ज्यादा अपनी नेटिव लैंग्वेज पंजाबी और हिन्दी में गाना पसंद करते हैं। उनके गाने युवाओं पर खासा प्रभावा डालते हैं और चार्टबस्टर्स पर टाॅप रहते हैं। वे कई काॅलेज फेस्टिवल्स में भी परफाॅर्म कर चुके हैं जिसमें से अंसल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी और रामजस काॅलेज भी शामिल है।

 

 

उन्होंने डीजे विशाल से डीजेइिंग भी सीखी है।

 

 

बाॅलीवुड में शुरूआत 

वे बाॅलीवुड में काफी चर्चित नाम हो चुके हैं। वे फिल्म ‘शक्ल पे मत जा’ में पहली बार गाए गए अपने डेब्यू सांग के बाद से नोटिस किए गए।

 

 

उनका गाया हुआ गाना अंग्रेजी बीट सैफ अली खान की फिल्म काॅकटेल में भी दिखाया गया है। 

 


 
उन्हें 2013 के अंत में और ज्यादा ख्याति और पापुलैरिटी तब मिली जब बाॅलीवुड की बिग बजट फिल्में जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘बाॅस’ में गाने का मौका मिला। उनका लुंगी डांस लोगों की जुबान पर चढ़ गया।

 

 

उन्होंने फिल्म ‘भूतनाथ रिटन्र्स’ में भी अमिताभ बच्चन के साथ परफाॅर्म किसा और गाना गाया। छोटी बजट की फिल्में जैसे मेरे डैड की मारूति, बजाते रहो और फुगली में भी गाए गए उनके गाने काफी पापुलर हुए। 

 


2014 में अचानक बाॅलीवुड से गायब ही हो गए और किसी भी प्रकार का कोई संगीत महीनों तक नहीं दिया। उनके गायब होने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे मगर वह सब ज्यादातर फेक थे। उन्होंने 2015 फरवरी में बर्थडे बैश गाने के साथ वापसी की। 

 

हनी सिंह अभिनय में आजमा चुके हैं हाथ

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्म मिर्जा से की थी। फिल्म में उनका कैमियो अपियरेंस ही था लेकिन इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवार्ड मिला।

 

इसके बाद वे एक और पंजाबी काॅमेडी फिल्म तू मेरा 22 मैं तेरा 22 में दिखाई दिए।

 

 

यह लीड रोल के रूप में उनकी पहली फिल्म थी। उन्होंने बाॅलीवुड फिल्मों में अपना एक्टिंग डेब्यू फिल्म ‘द एक्सपोज’ से किया था लेकिन यह फिल्म बाॅक्स आॅफिस ‍पर फ्लॉपहो गई।

 

हनी सिंह की शादी

उनकी शादी शालिनी तलवार सिंह से हुई। उन्होंने अपनी पत्नी को पहली बार आडियंस से इंडियाज राॅ स्टार टीवी शो के मंच पर सबके सामने इंट्रड्यूस किया।

 


हनी सिंह का विवादों से नाता

उनके कुछ गानों के बोल ने भी उन्हें विवादों में ला खड़ा किया। उनके गानों के बोल कुछ संगठनों को काफी हिंसक लगे और उन्होंने हनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा  दी। बाद में हनी ने सफाई देते हुए यह भी कहा कि यह गीत के बोल उनके द्वारा नहीं लिखे गए हैं।

 

 

4 अगस्त 2013 को उनके खिलाफ चल रहे मुकदमे को पंजाब और हरियाण कोर्ट ने खारिज कर दिया जिसमें उनके ऊपर यह आरोप था कि उन्होंने बलात्कारी गाना गाया है। कोर्ट ने कहा कि इसका कोई सबूत नहीं है कि यह गाना हनी सिंह ने गाया है और यूट्यूब ऐसा माध्यम है जहां कोई भी किसी भी प्रकार का कंटेट किसी के भी नाम से डाल सकता हैै। इसके बाद बाॅस फिल्म में भी गाए गए उनके गाने पार्टी आॅल नाइट पर भी विवाद हुआ कि इस गाने में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग हुआ है। 

 

हनी द्वारा कंपोज और गाए हुए प्रसिद्ध गाने

हाय मेरा दिल, ब्राउन रंग, छम्मक छल्लो, हाई हील्स, बे्रक अप पार्टी, ब्रिंग मी बैक, ब्लू आईज, इसे कहते हैं हिप हाॅप हिप हाॅप, देसी कलाकार, मैं शराबी, रानी तू मैं राजा, लोनली लोनली, पार्टी आॅन माई माइंड, पंजाबियां दी बैटरी, लुंगी डांस, बाॅस टाइटल ट्रेक, पार्टी आल नाईट, सनी सनी, चार बोतल वोडका, पार्टी विद भूतनाथ, ये फुगली फुगली क्या है, यार ना मिले, अता माझी सटकली, बर्थडे बैश। 

Neha