हनी सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, इससे पहले कई गानों पर मिल चुका है नोटिस

8/13/2019 3:13:44 PM

बॉलीवुड तड़का टीम। यो यो हनी सिंह ने फिलहाल मीडिया से दूरियां भले ही बना रखी है, लेकिन वह किसी ना किसी बहाने से सुर्ख़ियों में आ ही जाते हैं। हनी सिंह कुछ साल पहले अपने एडल्ट गानों की वजह से विवादों में थे और इसके बाद वह गायब हो गए,  मीडिया में गायब होने की वजह दिमागी हालत ठीक ना होना बताया गया। उन्होंने हाल ही में 'मखना' गाने के साथ वापसी की, जो फ्लॉप रहा। हालाँकि, उस गीत ने खूब सुर्खियाँ बटोरीं।

उनके हालिया रिलीज गाने मखना पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए पंजाब के महिला राज्य आयोग ने उनको नोटिस दिया। इसके बाद, अब इस म्यूजिसियन पर इनके पुराने गाने 'मैं हूँ बलात्कारी' के लिए एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है, जिस पर हनी सिंह का कहना है कि ना ये गाना मैंने बनाया है और ना ही गाया है। गायक, रैपर और म्यूजिशियन हनी सिंह उन सभी अश्लील गानों को खारिज कर चुके हैं, जो इंटरनेट पर उनके नाम से चल रहे हैं।

हनी सिंह के अनुसार, “ये सभी मुझे बदनाम करने की कोशिश है, लोग मुझे सफल नहीं देखना चाहते। लोग मेरे नाम से ऐसे गाने गाकर मुझे बदनाम कर रहे हैं। मैं ऐसे गाने कैसे गा सकता हूं? मैं महिलाओं का बहुत सम्मान करता हूं।” यह कमेंट उन्होंने बादशाह के लिए किया। जो फिलहाल बॉलीवुड के बेस्ट रैपर हैं। 


एक और म्यूजिशियन ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया  “बादशाह के पास आज वो सब कुछ है जो कभी हनी सिंह के पास था। बादशाह की एक साफ-सुथरी फैमिलियर इमेज है, बच्चे उनसे प्यार करते हैं, और उनके गाने भी साफ सुथरे हैं,वो लाइन क्रॉस नहीं करते हैं। यो यो हनी सिंह ने बार-बार महिलाओं को बदनाम करते हुए अश्लील गाने गाए हैं।

Smita Sharma