Honey Singh ने सफाई कर्मी के साथ स्टेज पर किया कुछ ऐसा, वीडियो देख यूजर्स कर जमकर तारीफ
3/13/2023 10:47:35 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फेमस रैपर और सिंगर हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। लंबे समय से गायब हनी सिंह ने एक बार फिर अपने गानों के साथ वापसी की है। इस बार हनी सिंह 3.0 रूप में दिखाए देने वाले हैं। वहीं, वापसी के बाद से ही फिर से रैपर का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस बीच उनका ये वीडियो सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है।
हनी सिंह ने सफाई कर्मी के साथ किया डांस
हाल ही में हनी सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट में परफोर्म किया। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मी के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। दरअसल, वायरल वीडियो में हनी सिंह एक सफाई कर्मी लड़के साथ स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे है। इस दौरान लड़के ने हाथ में झाडू भी पकड़ रखी है। वहीं, हनी सिंह के फोर्स करने पर लड़का झाड़ूको फेक देता है और यो यो के साथ जमकर डांस करने लगता है।
यूजर्स कर हनी सिंह की तारीफ
हनी सिंह के इस वीडियो को देखने को बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। वहीं, आलम ये है कि सफाई कर्मी के साथ स्टेज पर यो यो का ये शानदार डांस तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री के असली किंग है।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'वाकई ये एक शानदार नजारा रहा, ये एनर्जी और वाइब कमाल है।'
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Parivartini Ekadashi: दुर्लभ संयोगों के साथ इस दिन रखा जाएगा परिवर्तिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

जमीन को लेकर था विवाद, दबंगों ने डॉक्टर को बेरहमी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Vaman Dwadashi: जीवन से सभी दुःख दूर करने के लिए करें वामन द्वादशी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त

सोमवार को इन 6 अचूक उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, हर मनोकामनाएं होंगी पूरी