मां और दोस्तों संग हनी सिंह ने सेलिब्रेट किया बर्थडे, जैजी बी के साथ जमकर थिरका रैपर
3/16/2020 2:50:18 PM

मुंबई: पंजाबी राॅकस्टार हनी सिंह ने 15 मार्च को 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर सिंगर को उनके फैंस ने ढेर सारी बधाइयां दीं। हनी सिंह ने अपने इस खास दिन को फैमिली और दोस्तों के साथ दिल्ली में सेलिब्रेट किया।
इस पार्टी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुई हैं। हनी सिंह की इस पार्टी में उनकी मां के अलावा कई पंजाबी सिंगर जैजी बी, हरदीप कौर मलिंग गाबा,अफसाना खान समेत कई स्टार्स नजर आए।
सामने आईं इन तस्वीरों में हनी सिंह अपनी मां को केक खिलाते दिख रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह दोस्तों संग जमकर डांस कर रहे हैं। हनी सिंह के बर्थडे बैश की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि हनी सिंह ने कई एल्बम और फिल्मों में अपनी आवाज दी। उनके सभी गाने हिट होने लगे। देखते ही देखते हनी सिंह युवाओं के पसंदीदा बन गए।
हनी सिंह ने 'लुंगी डांस', 'चार बोतल वोडका' और 'ब्लू आइज' जैसे लोकप्रिय गाने दिए हैं लेकिन अचानक ही वह इंडस्ट्री से गायब हो गए।
हनी सिंह की जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वो अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए।
जब वो ठीक होकर वापस आए तो उनके लुक्स में काफी बदलाव देखा गया। वापसी के बाद हनी सिंह ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में अपनी आवाज दी। काम की बात करें तो हनी सिंह का साॅन्ग लोका हाल ही में रिलीज हुआ है।
Honey Singh Birthday Party
Honey Singh Birthday Party
Honey Singh Birthday Party
Honey Singh Birthday Party
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हंगरी, पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

भारत और इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी

अवैध शराब का कारोबार करने के जुर्म में एक कारोबारी को 5 वर्ष का सश्रम कारावास, एक लाख रुपए का अर्थदंड