Bday Spl: ऐसे मिला था Honey Singh को अपना पहला गाना गाने का मौका, बन गए थे यूथ सेंसेशन
3/15/2023 10:04:29 AM

नई दिल्ली। मशहूर सिंगर व रैपर हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके गानों के लाखों लोग दीवाने है। यूथ में तो रैपर का क्रेज हद से ज्यादा है। अब तक हनी सिंह ने जीतने भी गाने गाए हैं सभी हिट रहे हैं। लेकिन उन्हें यूंही ये स्टारडम नहीं मिला है। इसके लिए उन्होंने भी कड़ी मेहनत की है। आज हनी सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानते है उनके पहले प्रोजेक्ट के बारे में।
लंदन में की म्यूजिक की पढ़ाई
हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह हैं, उनका जन्म 15 मार्च 1983 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी फैमिली दिल्ली शिफ्ट हो गई। जिसके बाद हनी सिंह की पूरी परवरिश दिल्ली में ही हुई है। हनी को बचपन से ही म्यूजिक का बहुत शौक था। इसलिए अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह लंदन संगीत की पढ़ाई करने के लिए ट्रिनिटी कॉलेज कैम्ब्रिज में चले गए। संगीत की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने इंग्लैंड में काफी स्ट्रगल किया पर उन्हें कोई काम नहीं मिला।
इस तरह मिला था पहला गाना
हालांकि, जिस समय हनी सिंह इंग्लैंड में काम के लिए भटक रहे थे। उस वक्त हनी सिंह अपनी एक रिकॉर्डिंग के लिए दिल्ली आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती से हुई। उस समय अशोक भी अपनी एक एलबम पर काम कर रहे थे, जब उन्हें पता चला कि हनी सिंह सिंगर और म्यूजिक कंपोजर है तो उन्होंने उनसे एक गाना बनाने को कहा। लेकिन अशोक को हनी का गाना पसंद नही आया और उन्होंने मना कर दिया। लेकिन फिर 6 महीने बाद अशोक हनी सिंह की तलाश करने लगे, क्योंकि उनके प्रोड्यूसर के बेटे को हनी सिंह का गाना पसंद आया था। जिसके बाद हनी सिंह ने अग्रेंजी में रैप के साथ वह गाना गाया। जिसके बाद हनीं सिंह को काम मिलना शुरु हो गया। जिसके बाद तो हनी सिंह यूथ सेंसेशन बन गए।
ये हैं हनी सिंह के पॉपुलर गानें
हनी सिंह ने 'हाय मेरा दिल', 'ब्राउन रंग', 'हाई हील्स', 'ब्रेकअप पार्टी', 'ब्रिंग मी बैक', 'ब्लू आईज', 'इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप', 'देसी कलाकार', 'रानी तू मैं राजा', 'पार्टी ऑन माई माइंड', 'पंजाबियां दी बैटरी', 'लुंगी डांस', 'बॉस टाइटल ट्रेक', 'पार्टी ऑल नाईट', 'सनी सनी', 'चार बोतल वोडका', 'पार्टी विद भूतनाथ', 'अता माझी सटकली', 'बर्थडे बैश' जैसे कई हिट गाने दिए जो आज भी पार्टी सॉन्ग के नाम से मशहूर हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
अरुणाचल के एथलीटों को वीजा न मिलने पर खेल मंत्री का सख्त रूख, एशियाई खेलों के लिए चीन दौरा रद्द किया

Recommended News

Durva Ashtami: आज दूर्वा के साथ इस विधि से करें श्री गणेश की पूजा, मन चाहे सुख की होगी प्राप्ति

Lalita Saptami: सुख-शांति का जीवन जीना चाहते हैं तो आज करें ये पाठ

पहली बार रखने जा रहे हैं Radha Ashtami का व्रत, तो जाने लें ये नियम

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रद्द किया चीन का दौरा, अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को वीजा नहीं दे रहा ड्रैगन