जब 18 महीने अचानक गायब हो गए थे हनी सिंह, उड़ी थी मौत की अफवाहें

3/15/2018 10:37:51 AM

मुंबई: इंडियन रैपर हनी सिंह आज अपना 35 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हनी अपने स्टेज नाम यो यो हनी सिंह के नाम से जाने जाते हैं। उनके रैप ने बॉलीवुड से लेकर पॉलीवुड तक धूम मचाई। हनी ने अपनी करियर की शुरुआत यूट्यूब वीडियो से की थी। 

Honey Singh Photo,Wallpaper & Pics Gallery - हनी सिंह फोटो,वॉलपेपर & पिक्स गैलरी

हनी सिंह के करियर की शुरुआत 

हनी ने 2005 में बतौर म्यूजिक प्रोड्यूसर शुरू किया था और 2006 में हनी का गाना पहली बार बीबीसी वर्ल्ड चार्ट्स की लिस्ट में शामिल हुआ था। वो गाना 'खड़के ग्लासी' था, जिसे पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती ने गाया था। लेकिन वे जब सफलता के चरम पर थे, तब 18 महीने के लंबे समय के लिए इंडस्ट्री से गायब हो गए। जानिए इस दौरान उनके साथ क्या क्या हुआ।

Honey Singh Image download - हनी सिंह इमेज डाउनलोड 

हनी 18 महीने तक बीमारी से जूझते रहे थे। उन्होंने 2015 में बाइपोलर डिसऑर्डर के कारण गाने लिखना और गाना छोड़ दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं शराब का आदी था इसलिए यह बीमारी और बढ़ गई थी। उनके बारे में ये भी बताया गया कि हनी को ड्रग्स और नशे की आदत हो गई है और उसे छुड़ाने के लिए वो रिहैब में अपना इलाज करवा रहे हैं।

Honey Singh HD Image download - हनी सिंह एचडी इमेज डाउनलोड 

इसके बाद 2014 में हनी की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हुई जिसमें वो अस्पताल के बेड पर जख्मी लेटे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ये मैसेज फैलाया गया कि हनी सिंह की मौत हो गई है, लेकिन इसके बाद हनी सिंह के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर यह जानकारी दी गई कि यह सब बातें महज अफवाह है। यह तस्वीर उनके एक गाने की थी।

Honey Singh Wallpapers Photos - हनी सिंह वॉलपेपर फोटो

जब वह अचानक गायब हुए तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि ड्रग ओवरडोज के कारण वह रिहैब में हैं, लेकिन हनी ने इंटरव्यू में इन बातों का खंडन किया था। उन्होंने बताया था- 18 महीने मेरी जिंदगी के सबसे खराब दिन थे। मैं किसी से भी बात करने की हालत में नहीं था। अफवाह थी कि मैं रिहैब में हूं, लेकिन पूरे समय मैं अपने नोएडा वाले घर में था। मुझे बाइपोलर डिसऑर्डर था।

Honey Singh  photo frames - हनी सिंह फोटो फ्रेम्स

मैंने चार डॉक्टर बदले। मुझ पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था और अजीब हरकतें मेरे साथ हो रही थीं। मैं मानता हूं कि मेरे एल्कोहलिक होने की वजह से मेरी बीमारी और बिगड़ गई थी। उन्होंने बताया था कि  'यह बहुत डरावना था। एक साल हो गए थे और मुझ पर दवाइयों का असर नहीं हो रहा था।

 Honey Singh HD Wallpapers Free Download - हनी सिंह एचडी वॉलपेपर फ्री डाउनलोड 

दिल्ली के डॉक्टर से इलाज के बाद मुझ पर दवाइयों का असर शुरू हुआ था। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया था। मैं अपने कमरे से बाहर नहीं निकलता था। मेरी दाढ़ी बढ़ गई थी और महीनों मैंने अपने बाल नहीं कटवाए थे।

Honey Singh Picture Download - हनी सिंह पिक्चर डाउनलोड 

20 हजार लोगों के सामने मैं परफॉर्म करता था, लेकिन उस समय 4-5 लोगों के सामने भी नहीं आ पाता था. बाइपोलर आपके साथ यही करता है। अब हनी स्वस्थ हैं। उन्होंने पिछले महीने आई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी में कई गाने गाए हैं।

 Honey Singh Pics Download - हनी सिंह पिक्स डाउनलोड 

बता दें कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह था। हनी ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से म्यूजिक की पढ़ाई की थी। हनी सिंह ने शालिनी तलवार सिंह से शादी की हैं। हनी ना केवल गाने में बल्कि एक्टिंग में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं।

  Honey Singh Photo Download - हनी सिंह फोटो डाउनलोड 

यो यो ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत पंजाबी फिल्म मिर्जा से की थी। फिल्म में हनी का कैमियो अपियरेंस था। उसके बाद हनी सिंह पंजाबी के कॉमेडी फिल्म में ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में नजर आ चुके हैं। हनी अपने बोल के कारण कई बार विवादों में भी घिर चुके हैं।

 Honey Singh HD Image with Wife -  हनी सिंह अच्दी इमेज विथ वाइफ 

 Honey Singh Latest Photo download - हनी सिंह लेटेस्ट फोटो डाउनलोड 

 Honey Singh HD Photo - हनी सिंह एचडी फोटो 

Konika