शराब की लत ने हनी सिंह का कर दिया था ऐसा हाल, अब बायोग्राफी के लिए मिला इतने करोड़ का ऑफर

10/18/2017 4:30:55 PM

मुंबई: लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से हनी सिंह गायब हैं। लेकिन उनसे जुड़ी एक खबर सामने आई हैं कि एक पब्लिशर ने हनी सिंह पर बायोग्राफी लिखने और बायोपिक बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं। हालांकि अभी हनी सिंह की ओर से इस पर कोई कन्फर्मेशन नहीं आया है। अपनी बीमारी के बारे में उन्होंने बताया कि बीते 18 महीने का समय उनकी लाइफ का सबसे बुरा दौर था। हालांकि अब वो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 

 

 

हनी सिंह करीब दो साल बाद सामने आए और बताया कि वो नहीं चाहते थे कि लोगों को अपने बारे में बताने के लिए वो किसी प्रवक्ता को भेजें। हनी सिंह के मुताबिक, बीते डेढ़ साल का वक्त उनकी लाइफ का सबसे बुरा दौर रहा। वो किसी से बात करने की हालत में नहीं थे। हनी सिंह ने कहा- मैं जानता था कि लोग मेरे बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। 

 


 

कोई कहता है कि ड्रग ओवरडोज के कारण मुझे रिहैब सेंटर भेजा गया। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। बल्कि मैं नोएडा में अपने घर पर था। मुझे बायपोलर डिसऑर्डर है। शराब के नशे में ये बीमारी और तेजी से बढ़ती है।