बॉलीवुड एक्ट्रैस को मात देती है हनी सिंह की WIFE, है इतनी HOT तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप

1/12/2018 12:33:46 PM

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाई हील्स, ब्लू आइज़, लुंगी डांस, डोप शोप, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे एक से बढ़कर एक गाने देकर हनी ने देश-दुनिया में पॉपुलैरिटी हासिल की और सबके फेवरेट बने।

हालांकि, बायपोलर डिसऑर्डर की वजह से वह काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। लेकिन अब हनी सिंह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। लेकिन आज हम आपको हनी की वाइफ और उनकी लव लाइफ के बारे में कुछ एेसी बातें बताएंगे जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। 

बताया जाता है कि उस दौरान रैपर हनी सिंह अपने नए एलबम सॉन्ग को लॉन्च करने की तैयारी में थे। यूँ तो इसके पहले भी वो अपने कुछ सॉन्ग्स को पब्लिकली लॉन्च कर चुके थे लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था। उनकी नर्वसनेस का आलम ये था कि उनकी वजह से शूट चार घंटे लेट हो गया था। कास्ट से लेकर क्रू तक सभी हनी के शॉट के लिए रेडी होने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन हनी थे कि लगातार फोन पर बातें किए जा रहे थे। थोड़ी देर में जैसे ही वो लड़की हनी से मिलने आई, हनी की नर्वसनेस जैसे चुटकियों में गायब हो गई और हनी शॉट के लिए एकदम रेडी हो गए और उन्होंने बड़े ही शानदार तरीके से अपने नए एलबम सॉन्ग को लॉन्च किया। अब आप सभी के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि वो लड़की कौन थी? दरअसल वो लड़की और कोई नहीं बल्कि उनकी वाइफ शालिनी थी।

India's Raw Stars के मंच पर
 

ये किस्सा उस समय का है जब हनी सिंह अपना नया एलबम 'देसी कलाकार' के सॉन्ग लॉन्च के लिए टीवी के रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार्स' के सेट पर पहुंचे थे।  

वाइफ से मिलवाया 

इस दौरान हनी काफी नर्वस थे लेकिन जैसे ही इस लड़की ने आकर उन्हें हग किया। उनकी नर्वसनेस जैसे गायब ही हो गई। बाद में हनी ने उस लड़की को सबसे मिलवाते हुए कहा कि ये और कोई नहीं उनकी पत्नी हैं।  

असमंजस की स्थिति

इसके पहले तक हनी को लेकर असमंजस की स्थिति थी कि वे शादीशुदा हैं या नहीं। हनी ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा था और यूँ अचानक वाइफ से मिलवाकर उन्होंने सबको हैरत में डाल दिया था।

हनी की शादी 

जब नेशनल टेलीविजन पर उन्होंने अपनी वाइफ का सबसे परिचय करवाया तब ना जाने कितनी फीमेल फैंस के दिल टूटे होंगे। लेकिन हनी की शादी 1-2 साल पुरानी नहीं कई साल पुरानी है। उनकी शादी जनवरी 2011 में हुई थी।

शालिनी सिंह

हनी सिंह की पत्नी का नाम शालिनी सिंह हैं और वो उनकी बचपन की दोस्त हैं। बताया जाता है कि हनी और शालिनी दोनों एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे। तभी से वो बहुत क्लोज फ्रेंड्स रहे हैं।

हनी की लवमैरिज 

हनी और शालिनी का प्यार बचपन का है चाहे वो ग्लैमर इंडस्ट्री में रहे। लेकिन शादी उन्होंने उसी से की जिससे वो बेहद प्यार करते थे। इसमें कोई दोराय नहीं कि ग्लैमर इंडस्ट्री में रहते हुए उन्होंने अपनी वाइफ के प्रति ईमानदारी दिखाई। जो वाकई काबिले-तारीफ है। 

काफी ग्लैमरस हैं शालिनी 

'चार बोतल वोडका', 'लुंगी डांस', 'ब्लू आईज' जैसे गानों की वजह से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले हनी सिंह की वाइफ शालिनी भी ग्लैमर के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

अब बदला पूरा लुक 

ये शालिनी की तब की तस्वीर है, जब वो हनी सिंह की पत्नी के तौर पर लाइमलाइट में नहीं आई थी। लेकिन अगर अब उनका लुक देखा जाए तो अब तो उनका पूरा लुक ही बदल गया है।

बोल्डनेस की भरमार 

शालिनी मुंबई में रहते हुए क्या काम करती हैं, इस बारे में तो अभी तक कोई खबर नहीं आई है। लेकिन अगर वो बॉलीवुड में कदम रख दें तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आएंगी।

फेवरेट कपल 

हनी और शालिनी की ये तस्वीरें देखने के बाद तो ये हमारे फेवरेट कपल की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। आपको क्या लगता है ये कपल बॉलीवुड का पॉपुलर सेलिब्रिटी कपल बन पाएगा?