विदेशी छोरियों संग दिखे हनी सिंह, जल्द ही इस गानें में करेंगे वापसी

10/25/2018 4:25:14 PM

मुंबई: पंजाबी पॉपुलर सिंगर हनी सिंह जल्द ही अपना नया गाना लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो खुद दिखाई देंगे। हाल ही में अब हनी सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को टी-सीरीज के द्वारा शेयर किया गया है।  

 


इस तस्वीर में हनी सिंह एक दम देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं उनके साथ कुछ छोरियां खड़ी हुईं नजर आ रही हैं। इस लेटेस्ट में हनी का वजन काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, लेकिन उनका देसीपन साफ झलक रहा है। 


बता दें कि हनी सिंह की इसी साल 'सोनू की टीटू की स्वीटी' में धमाकेदार गाना ‘दिल चोरी साडा’ से वापसी की। फैंस ने गाने को खूब पसंद किया। हनी का आखिरी सिंगल गाना 4 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। वहीं अब वो फैंस के बीच जबरदस्त वापसी के लिए तैयार है। 
 

Neha