हॉलीवुड एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर ने दुनिया को कहा अलविदा, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस

2/6/2021 11:40:25 AM

मुंबई. हॉलीवुड एक्टर क्रिस्टोफर प्लमर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने 91 की उम्र में अंतिम सांस ली है। एक्टर का निधन कनेक्टिक स्थित आवास पर हुआ। एक्टर की मौत के बाद उनके फैंस और करीबी दोस्त श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। 


क्रिस्टोफर के निधन की जानकारी पुराने दोस्त और मैनेजर लो पिट ने दी है। पिट ने बताया क्रिस्टोफर के अंतिम पलों में उनकी पत्नी एलेन टेलर उनके साथ मौजूद रही। क्रिस्टोफर एक असाधारण व्यक्ति थे, जो अपने प्रोफेशन को काफी पसंद और सम्मान करते थे। 


क्रिस्टोफर ने जीवन के 70 साल अपने करियर को दिए हैं। क्रिस्टोफर ने कई फिल्मों में काम किया। फिल्म 'बिगिनर्स' में काम किया। जिसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'द साउंड ऑफ म्यूजिक' में कैप्टन जॉर्ज वॉन ट्रैप का किरदार निभाया था। जिसे खूब पसंद किया गया। क्रिस्टोफर ने ऑस्कर अवॉर्ड, दो टोनी अवॉर्ड और दो एमी अवॉर्ड अपने नाम किए।

Content Writer

Parminder Kaur