हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन पॉल मूनी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 79 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

5/20/2021 11:10:39 AM

मुंबई. हॉलीवुड एक्टर, कॉमेडियन और लेखन पॉल मूनी का निधन हो गया है। एक्टर ने 79 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। पॉल मूनी के एजेंट हेलेन शॉ ने उनके निधन की पुष्टि की है। हेलेन शॉ ने कहा- 'शानदार, प्रतिभाशाली, एक तरह के कॉमेडी एक्टर पॉल मूनी का  दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। भले ही आकाश में कई तारे हैं, लेकिन चांद हमेशा एक ही होता है।' वहीं उनके परिवार ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।


रोलैंड्स मार्टिन ने ट्वीट कर लिखा- 'दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद। आप सभी बेहतरीन हैं! मूनी वर्ल्ड कॉमेडी के गॉडफादर-वन मून मैनी स्टार्स! इस महान व्यक्ति को प्यार देने के लिए सभी को धन्यवाद'। फैंस इस ट्वीट को लाइक कर रहे हैं और लेखक की मौत पर दुख जता रहे हैं।


बता दें पॉल मूनी ने कैलिफोर्निया के ओकलैंड में जाने के बाद एक सर्कस रिंगमास्टर के रूप में मजाकिया व्यवसाय में अपना करियर शुरू किया और बाद में कॉमेडी सुपरस्टार के साथ लिखना और काम करना शुरू कर दिया। नस्लवाद और अमेरिकी जीवन पर उनके तीखें विचारों ने पॉल मूनी को स्टैंड-अप की दुनिया का एक सम्मानित व्यक्ति बना दिया। 'रिचर्ड प्रायर: लाइव ऑन द सनसेट स्ट्रिप' और 'द रिचर्ड प्रायर शो' जैसी कुछ सबसे बड़ी कॉमेडी हिट्स के पीछे लेखक मूनी ही थे।

Content Writer

Parminder Kaur