हिना खान के बाद हितेन तेजवानी का म्यूजिक वीडियो ''मेहरबानी'' हुआ रिलीज

7/21/2018 5:46:39 PM

मुंबई: टीवी एक्टर हितेन तेजवानी ने हाल में अपना म्यूजिक वीडियो 'मेहरबानी' लॉन्च किया। यह गाना अक्षय कुमार 'द शौकीन्स' फिल्म के गाने 'तेरी मेहरबानी' का कवर वर्जन है। इस गाने को फालगुनी अग्रवाल ने अपनी आवाज से सजाया है। मेहरबानी के कवर वर्जन में हितेन और फालगुनी ने एक खूबसूरत सी कहानी को दिखाने की कोशिश की है।

 

 

 

बता दें कि हितेन बहुत जल्द ‘करले तू भी मोहब्बत 3’ की शूटिंग शुरु करने वाले है। हितेन को बॉलीवुड में एक बड़ा ब्रेक मिला है। वह जल्द ही फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके किरदार का नाम अहमद होगा। वह संजय दत्त के दफ्तर में काम करने वाले शख्स के रोल में दिखेंगे। यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 

Punjab Kesari