''मेरे रश्के कमर'' पर अर्शी के साथ खूब थिरके हितेन तेजवानी, सामने आई वीडियो

7/5/2018 1:43:07 PM

मुंबई: टीवी एक्टर हितेन तेजवानी और अर्शी खान जल्द ही जीटीवी के पॉपुुलर शो जज्बात में नजर आएंगे। इस शो की शूटिंग को दौरान को एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अर्शी हितेन के साथ 'मेरे रश्के कमर' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

 

 

अर्शी जहां मस्त होकर डांस कर रही हैं। वहीं हितेन डांस करने से बच रहे हैं। दोनों का यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।   

 

 

बिग बाॅस सीजन 11 के बाद दोनों की जोड़ी को फैंस काफी मिस कर रहे थे। इस शो में हितेन और अर्शी का शरारत से भरा रिश्ता चर्चा में रहा था। अर्शी अक्सर हितेन के साथ फ्लर्ट करती नजर आती थीं। वहीं शर्मीले स्वभाव के हितेन उनसे दूर भागने की कोशिश किया करते थे। दर्शकों को हितेन-अर्शी की जोड़ी ने खूब एंटरटेन किया था। यहां तक कि सलमान खान भी दोनों को छेड़ने से बाज नहीं आते थे। 

 

 

बता दें कि हितेन को बॉलीवुड में एक बड़ा ब्रेक मिला है। वह जल्द ही फिल्म 'कलंक' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके किरदार का नाम अहमद होगा। वह संजय दत्त के दफ्तर में काम करने वाले शख्स के रोल में दिखेंगे।

 

 

 

Punjab Kesari