'हिस्ट्रीस ग्रेटेस्ट मिस्ट्रियस - जैक द रिप्पर' सुलझांएंगे इन मर्डर मिस्ट्री का अनसुलझा सच!

3/16/2023 5:34:53 PM

मुंबई। एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनी और एमी अवॉर्ड विजेता लॉरेंस फिशबर्न द्वारा होस्ट किया गया यह स्पेशल एपिसोड 19वीं सदी के विक्टोरियन इंग्लैंड में कई महिलाओं की चौंकाने वाली हत्याओं पर केंद्रित है, जो आज भी हमें हैरान और चकित कर देती हैं। एक घंटे का यह विशेष कार्यक्रम जैक द रिपर के नाम से मशहूर कुख्यात सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिशों पर आधारित है और साथ ही यह महिलाओं की हत्याओं के पीछे जो व्यक्ति था उसकी पहचान का खुलासा करने का भी प्रयास करता है।

कार्यक्रम में ऐसे इतिहासकारों, लेखकों और जासूसों से बातचीत की गई है जो इन हत्याओं की छानबीन करके रहस्यमयी केस के अलग-अलग पहलू पर नज़र डालते हैं और उपलब्ध सबूतों और अलग-अलग थ्योरी को समझकर हत्यारे और उसके मोटिव से पर्दा हटाने का प्रयास करते हैं। 

भय और चिंता के माहौल में इन हत्याओं ने बड़ी तेज़ी से सुर्खियां बटोरीं और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों की एक तस्वीर भी पेश की! साथ ही ईस्ट एंड में बदतर होती जा रही परीस्थितियों के समाधान की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। इस सीरियल किलर की पहचान और पेशे के बारे में अलग-अलग थ्योरी हैं और क़रीब एक सौ से अधिक संदिग्धों को शॉर्टलिस्ट किया गया। अधिकारियों का लक्ष्य सबूतों को एक साथ जोड़कर एक आपराधिक प्रोफ़ाइल तैयार करना था जिससे हत्यारे को पकड़ने और उसके इरादों को उजागर करने में मदद मिले।

जिल द रिपर  होने की संभावना तक, इन अनसुलझी हत्याओं के पीछे जिस हत्यारे का हाथ था उसकी खोज में आप भी शामिल हो जाइए! यह एक ऐसा केस है जो एक सदी से अधिक समय के बाद भी रहस्यों का एक गहरा कुँआ है और यह अनेक डॉक्युमेंटरी, उपन्यासों और कला कृतियों का विषय भी रह चुका है।

देखिए 'हिस्ट्रीस ग्रेटेस्ट मिस्ट्रियस - जैक द रिप्पर'  का प्रीमियर, शनिवार, 18 मार्च 2023 को रात 9 बजे, सिर्फ हिस्ट्री टीवी 18 पर।

Custom

Auto Desk