Bigg Boss 13: ''हिंदुस्तानी भाऊ'' की पत्नी ने ''रिश्तेदारों'' के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत,जानें जानिए क्या है पूरा मामला

11/25/2019 9:28:53 AM

मुंबई:  विवादित रियलटी शो 'बिग बॉस 13' इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है। घरवालों के बवाल के चलते शो की टीआरपी पर भी फर्क पड़ा रहा है। यह शो टाॅप 10 में शामिल हो गया है।शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाले हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाठक दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं।

घर पर तो अभी हिन्दूस्चानी भाई ने कोई बवालन हीं किया लेकिन घर के बाहर उन्हें लेकर हंगामा हो गया हुआ है।उनकी पत्नी अश्विनी  ने पुलिस में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हिंदुस्तानी भाऊ की पत्नी ने सोशल मीडिया पर उनके पति के खिलाफ गलत बयानों को लेकर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक सोशल मीडिया पर हिंदुस्तानी भाऊ के खिलाफ कई गलत और फर्जी मैसेज वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का रिश्तेदार बताकर मीडिया में इंटरव्यू दे रहे हैं। लेकिन उनकी पत्नी के मुताबिक जो लोग खुद को हिंदुस्तानी भाऊ का भाई, बहन और आंटी बता रहे हैं वो सभी फर्जी हैं। इन सभी से उनका कोई रिश्ता नहीं है।

पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि हिंदुस्तानी भाऊ के परिवार में पत्नी के अलावा उनकी मां, बेटा, सास, पिता और भतीजा संदेश ही हैं। अगर कोई दूसरा शख्स भाऊ का नाम लेकर फायदा उठाने या अफवाह फैलाने कि कोशिश करेगा तो इसके लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। उन्होंने कहा-'विकास पाठक के खिलाफ उनके किसी फर्जी रिश्तेदार के इंटरव्यू न लें और गलत संदेश और वीडियो को अपलोड ना करें, इससे विवाद पैदा होगा।'

बता दें कि हिंदुस्तानी भाऊ एक यू-ट्यूबर हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ वीडियो बनाकर काफी फेमस हुए थे।  पाकिस्तान के वीडियोज में भाऊ जिस अंदाज़ में नज़र आते हैं, शो में उनका रूप बिल्कुल उल्टा है। उनके बोलने का अंदाज भले ही वैसा ही हो, मगर भाषा साफ़-सुथरी है। विकास, घर में एंटरटेनर के तौर पर घरवालों के बीच काफी फेमस हैं। 

Smita Sharma