हिना ने उतारीं Lockdown के देवताओं की आरती, लोग देख कर हो गए हैरान-परेशान

5/6/2020 12:09:26 PM

मुंबई: लाॅकडाउन की वजह से एक्ट्रेस हिना खान सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह आए दिन फैंस के साथ उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में हिना का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में वह लाॅकडाउन के देवताओं यानि फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और टिक-टाॅक की पूजा करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को हिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'Quarantine fun #TiktokFun LockDown ke Devtaaa। हिना के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। 

बता दें कि हिना खान ने कुछ समय पहले अपनी स्केचिंग के वीडियो शेयर किए हैं। उसके रेखाचित्रों को उसके अनुयायियों द्वारा बहुत प्यार किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने वर्कआउट करते की भी कई तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर की हैं। 
 

View this post on Instagram

Quarantine fun #TiktokFun @indiatiktok LockDown ke Devtaaa🤣🤣🤣🤣 TiktokOriginals

A post shared by HK (@realhinakhan) on

Smita Sharma