Ramzaan पर कुछ यूं सजी टीवी की बहू अक्षरा, खजूर नोश फरमाते हुए फैंस से बोलीं-''रमजान मुबारक''

4/14/2021 11:54:06 AM

मुंबई: एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं। हाल ही में रमजान के मौके पर हिना ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को बधाई दी। लुक की बात करें तो हिना येलो कलर के सूट में बेहद सुंदर दिखाई दे रही हैं।

मिनिमल मेकअप, काजल हिना के लुक को चार-चांद लगा रहा है। इन तस्वीरों में  हिना की खूबसूरती का नूर देखते ही बन रहा है। शेयर की इन तस्वीरों में हिना हाथों में खजूर की थाली थामें दिख रही हैं। फैंस हिना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए डालते हैं हिना खान की तस्वीरों पर एक नजर....

 

 

 

बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार सबसे पाक महीना रमजान आज यानि बुधवार से शुरू हो गया है।भारत में मंगलवार रात चांद दिखने के साथ ही पूरे देश में माह-ए-रमजान की शुरुआत हो गई है। काम की बात करें तो हिना जल्द ही  म्यूजिक वीडियो 'बेदर्द' में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने म्यूजिक वीडियो पहला लुक शेयर किया था। ये गाना 16 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

Content Writer

Smita Sharma