बॉयफ्रैंड रॉकी के साथ सगाई पर हिना खान ने बताया पूरा सच, जानिए क्या हैं मामला

4/8/2018 10:15:14 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस हिना खान को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि उन्होंने अपने बॉयफ्रैंड रॉकी के साथ दुबई में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दरअसल, जब हिना बिग बॉस से घर में थी तब रॉकी उनसे मिलने गए थे और सभी के सामने अपने दिल की बात रखते हुए उन्होंने हिना को प्रपोज कर दिया था।

 

 

तभी से फैंस इन दोनों की शादी के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हिना ने बताया कि उन्होंने फिलहाल रॉकी से सगाई नहीं कि है बल्कि वो महज अप्रैल फूल था।

 

 

बता दें कि टेलीविजन की सबसे लोकप्रिया एक्ट्रैसेज में से एक हिना इन दिनों दुबई में एक फैशन शो में शामिल होने के लिए गई हुई हैं। जहां उनके बॉयफ्रैंड रॉकी भी उनके साथ हैं। हिना ने दुबई में रॉकी के साथ फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

 

 

जिसके बाद खबरे आने लगी की हिना ने रॉकी के साथ दुबई में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। 'बिग बॉस 11' के ग्रैंड फिनाले तक पहुंचे के बाद हिना इन दिनों अपना पूरा समय बॉयफ्रैंड रॉकी और परिवार वालो को दे रही हैं। इसी के चलते वो रॉकी के साथ दुबई में घूम रही हैं। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें हिना ने सोशल मीडिया पर भी सभी के साथ साझा की हैं। 

 

Punjab Kesari