कोरोना वायरस के कहर के बीच मास्क लगाए मां संग हॉस्पिटल पहुंची हिना, इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

3/30/2020 4:43:13 PM

मुंबई: बिग बाॅस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कोरोना के चलते घर पर क्वारनटीन हैं। क्वारनटीन की वजह से वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गई हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हिना की एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसे देख फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। दरअसल, हाल ही में हिना खान को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया।

जहां वह अपनी मां के साथ मुंह पर मास्क लगाए हुए नजर आईं। हिना खान को हॉस्पिटल के बाहर देखकर उनके फैंस हैरान परेशान हो गए और उनकी मां के सेहत के लिए परेशान हो गए। इश दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

हिना ने अपने पोस्ट में बताया है कि बीती दिन से उनकी मम्मी के कंधो में दर्द है इसलिए वो उन्हें लेकर हॉस्पिटल पहुंची हुई हैं। वहीं वो अपना चेकअप करवाती नजर आ रही हैं। हिना ने बताया इस लॉकडाउन में घर से बाहर निकलना उतना भी आसान नहीं है।    

बता दें कि इससे पहले हिना ने फैंस को अपने एक्टिंग स्किल्स दिखाए थे। ना ने स्केच के जरिये भारत की वर्तमान लॉकडाउन स्थिति का वर्णन किया था। उन्होंने भारत का मानचित्र बनाया, जिसके चारों ओर एक विशाल ताला लगा हुआ था, जो चारों ओर से जंजीरनुमा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मेरा अगला स्केच हमारे प्यारे देश की वर्तमान स्थिति से प्रेरित है।

यह तस्वीर एक हजार से अधिक शब्दों और कहानियों को संप्रेषित करेगी। यह वह समय है जब भारत एक और कठिन चुनौती का सामना कर रहा है और हम इसे बनाएंगे और जीवित रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि वे क्या कहते हैं, इतिहास खुद को दोहराता है।'

 

View this post on Instagram

Hina doing stretches so she doesn't have to keep leaving home @realhinakhan

A post shared by Hina Khan Updates ✨ (@hinasherrkhan) on

काम की बात करें तो हिना जल्द ही 'द लास्ट विश' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह एक शादीशुदा महिला के रोल में हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' में नजर आएंगी। वहीं खबर हैं कि हिना एक्टर कुशाल टंडन के साथ ज़ी 5 की हाॅरर फिल्म में दिखेंगी। 
 

Smita Sharma