#MeToo मूवमेंट को हिना खान ने किया सपोर्ट, कहा- मैं उन महिलाओं को सलाम करती हूं

10/14/2018 12:42:19 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों #metoo की लहर सी दौड़ पड़ी है। धीरे-धीरे करके सभी स्टार्स सामने आकर अपनी अापबीती सुना रहे हैं। जहां कई बड़े स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में उतरें हैं तो कई इस मामले से बचते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में अब 'बिग बॉस 11' की दूसरे स्थान पर रहने वाली टीवी  एक्ट्रेस हिना खान भी #metoo के 
सपोर्ट में उतरीं।

 

 

हिना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट करते हुए लिखा- ‘मैं उन महिलाओं को सलाम करती हूं जो हमारे समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत है। जो महिलाएं #MeToo मूवमेंट को आगे बढ़ा रही हैं, मैं उनको पूरा सपोर्ट करती हूं। लेकिन मैं यहां यह भी कहना चाहूंगी कि इसे केवल एक जेंडर तक ही सीमित नहीं रखना है। पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए ही हमें इस इंडस्ट्री को सेफ बनाना है।’

 

बता दें कि हिना 'कसौटी जिंदगी के 2' में 'कोमोलिका' के रोल के साथ निगेटिव भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरु कर दी है। हिना इस किरदार की सिग्नेचर ट्यून के लिए भी अपनी आवाज देंगी। फैंस को हिना के इस वैंप किरदार का बेसब्री से इंतजार है। 
 

Neha