शाहीर शेख की गोद में दिखीं हिना खान, दोनों की लविंग कैमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

6/3/2021 8:38:27 PM

मुंबई. एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने नए गाने 'बारिश बन जाना' को लेकर चर्चा में बनी हुई है, जो आज ही रिलीज हुआ है। हिना के इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने में हिना एक्टर शाहीर शेख के साथ नजर आ रही है। हाल ही में हिना ने शाहीर शेख के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है। 

PunjabKesari
वीडियो में हिना पीच ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से हिना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं शाहीर व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। शाहीर ने हिना को गोद में उठाया हुआ है और घूमा रहे हैं। हिना शाहीर के साथ 'बारिश बन जाना' गाने की शूटिंग करती नजर आ रही है। दोनों का ये रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस इसे खूब प्यार  दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by HK (@realhinakhan)

बता दें इससे पहले भी हिना ने 'बारिश बन जाना' गाने की शूटिंग के कई वीडियोज शेयर किए थे। इस गाने की शूटिंग कश्मीर में भी की गई है। दोनों ने काफी ठंड में इस गाने की शूटिंग की है। हिना और शाहीर ने इस गाने के लिए काफी मेहनत की है। दोनों की मेहनत रंग भी ला रही है। फैंस को दोनों का गाना खूब पसंद आ रहा है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News