पिता के साथ तस्वीरें शेयर कर भावुक हुई हिना खान, बोली- मैं आपको बहुत मिस करती हूं डैडी

5/6/2021 2:56:32 PM

मुंबई. एक्ट्रेस हिना खान बीते दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजरी है। हिना के पिता का निधन हो गया था। जिस समय एक्ट्रेस के पिता का निधन हुआ उस समय हिना मुंबई से बाहर शूटिंग के लिए गई हुई थी।

जैसे ही हिना को पिता के निधन की खबर मिली एक्ट्रेस आनन-फानन मुंबई वापिस लौटी। तब से अब तक एक्ट्रेस पिता को खोने का गम मना रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने पिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इसके साथ भावुक नोट भी लिखा है।


हिना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में पिता की कई तस्वीरें शेयर की है। पहली दो तस्वीरों में हिना पिता के साथ हंसती हुई नजर आ रही है। तीसरी और चौथी तस्वीर में एक्ट्रेस के पिता समंदर का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं।

पांचवी तस्वीर में एक्ट्रेस परिवार के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। एक अन्य तस्वीर में हिना पिता के गले लगी हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए हिना ने लिखा- मेरे एंजल, जन्नत में भी आप हमेशा मुस्कुराते रहिएगा, मेरे डियर डैडी मैं आपको बहुत मिस करती हूं।

मेरे जिंदगी से भरे डैडी, हमें पता है आप हमारे साथ आप हमारे साथ हमेशा रहेंगे, हम सभी हमेशा एक साथ रहेंगे।" फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें हिना के पिता का कार्डियक अरेस्ट के कारण 20 अप्रैल को निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद एक्ट्रेस कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक्ट्रेस ने खुद को होम क्वारंटाइन किया हुआ है। हिना ठीक होकर वापिसी करेगी।

Content Writer

Parminder Kaur